फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AFCAT 2 2025: IAF Recruitment for 284 Posts, Short Notification Released; Applications to Begin in June

AFCAT 2 2025: भारतीय वायु सेना में 284 पदों पर निकली भर्ती, संक्षिप्त अधिसूचना जारी; जून से शुरू होंगे आवेदन

Thu, 29 May 2025 09:10 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 29 May 2025 09:10 AM IST
सार

IAF AFCAT 2 2025: भारतीय वायु सेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया 2 जून से शुरू होगी। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
AFCAT 2 2025: IAF Recruitment for 284 Posts, Short Notification Released; Applications to Begin in June
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

IAF AFCAT 2 Notification 2025: भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2 के लिए भर्ती निकाली है। घोषणा के अनुसार, एएफसीएटी आवेदन प्रक्रिया 2 जून से शुरू होगी। इन पदों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (fcat.cdac.in) पर जाकर   आवेदन पत्र भर सकते हैं।

विज्ञापन

 
शेड्यूल के अनुसार, एएफसीएटी 2 परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई, 2025 है। 

284 पदों के लिए भर्ती

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं, और एनसीसी विशेष प्रविष्टि जैसे विभागों में पुरुष महिला सहित कुल 284 पदों को भरना है।

विज्ञापन
  • फ्लाइंग ब्रांच: 3 रिक्तियां
  • ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी): 156 रिक्तियां
  • ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी): 125 रिक्तियां
  • एनसीसी विशेष प्रविष्टि: स्थायी आयोग की कुल COSE रिक्तियों में से 10% सीटें और शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) की कुल AFCAT रिक्तियों में से 10% सीटें एनसीसी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

ऐसे होगा चयन

AFCAT 2 2025 के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, एएफएसबी टेस्ट और मेडिकल परीक्षा शामिल होगी। एएफसीएटी का आयोजन फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं/एनसीसी स्पेशल एंट्री में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए किया जाता है।

फ्लाइंग ब्रांच लिए पात्रता मानदंड

फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवारों के पास 10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित में न्यूनतम 50% अंक और तीन वर्षीय स्नातक डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक डिग्री।

ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) शाखा के लिए पात्रता मानदंड

एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) (एई (एल)) के लिए उम्मीदवारों के पास 10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित में न्यूनतम 60% अंक और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्नातक/स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। 

एएफसीएटी आयु सीमा

  • फ्लाइंग ब्रांच: आवेदक की आयु कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए और फ्लाइंग ब्रांच के लिए अधिकतम आयु 24 वर्ष है। DGCA (भारत) द्वारा जारी वैध और वर्तमान वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 26 वर्ष तक की छूट है।
  • ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी/गैर-तकनीकी) शाखाएं: ग्राउंड ड्यूटी के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और ऊपरी आयु सीमा 26 वर्ष है।

परीक्षा पैटर्न

चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा, एक एयर फोर्स सिलेक्शन फोर्स (AFSB) इंटरव्यू और एक मेडिकल परीक्षा शामिल है। AFCAT लिखित परीक्षा 300 अंकों की होती है। दो घंटे की परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, वर्बल एबिलिटी इन इग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग एंड मिलिट्री एप्टीट्यूट टेस्ट जैसे विभिन्न विषयों में पूछे जाते हैं। सभी प्रश्न इंग्लिश में ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। साथ ही गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी। जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 550+ जीएसटी रुपये का शुल्क जमा करना होगा। एनसीसी एंट्री के लिए उम्मीदवारों को कोई एप्लीकेशन फीस नहीं देनी होगी।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (afcat.cdac.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर AFCAT 02/2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • सटीक विवरण के साथ पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन पत्र तक पहुंचने के लिए अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed