फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AFCAT 1 Result 2022 Indian Air Force declared result for AFCAT 01 Exam 2022 sarkari result

AFCAT 1 Result 2022: एफकैट 1 परीक्षा का परिणाम जारी, यहां जानें चेक करने का तरीका

Wed, 09 Mar 2022 04:26 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 09 Mar 2022 04:26 PM IST
सार

AFCAT 1 Result 2022: AFCAT 1 लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब पांच दिनों के एसएसबी में शामिल होना पड़ेगा। इसके लिए आधिकारिक तारीख को जल्द ही जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
AFCAT 1 Result 2022 Indian Air Force declared result for AFCAT 01 Exam 2022 sarkari result
AFCAT 1 Result 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

AFCAT 1 Result 2022: भारतीय वायुसेना ने सामान्य प्रवेश परीक्षा (AFCAT) 2022 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा का इस्तेमाल करना होगा। 

विज्ञापन


AFCAT 1 Result 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
भारतीय वायुसेना ने AFCAT और इंजीनियरिंग नॉलेज टेस्ट दोनों ही ब्रांच की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 12 से लेकर 14 फरवरी, 2022 तक किया था। इस परीक्षा के लिए पंजीयन की प्रक्रिया 1 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती के माध्यम से वायुसेना के फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी में कुल 317 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। 
विज्ञापन


AFCAT 1 Result 2022: कैसे चेक करें परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Candidate's Login सेक्शन में जाएं।
3. अब AFCAT 01/2022 के मेन्यू में जाएं।
4. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
6. इस चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

AFCAT 1 Result 2022: आगे की प्रक्रिया
AFCAT 1 लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब पांच दिनों के एसएसबी में शामिल होना पड़ेगा। इसके लिए आधिकारिक तारीख को जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed