फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AFCAT 02/2026 Result: Indian Air Force Releases Result, Check Scorecard and Selection Process

एफकैट परिणाम: भारतीय वायु सेना ने जारी किया रिजल्ट, फटाफट ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड; कैसे होगा चयन?

Wed, 09 Sep 2026 01:12 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 09 Sep 2026 01:12 PM IST
सार

एफकैट 02/2026 का रिजल्ट भारतीय वायु सेना ने जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के बाद चयन प्रक्रिया में अगले चरण के लिए योग्य उम्मीदवारों को आगे बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
AFCAT 02/2026 Result: Indian Air Force Releases Result, Check Scorecard and Selection Process
एफकैट परिणाम जारी - फोटो : AI

विस्तार

भारतीय वायु सेना (IAF) ने एएफसीएटी 02/2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा (AFCAT) में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। अब उम्मीदवार यह भी देख सकते हैं कि वे अगले चरण के लिए योग्य हुए हैं या नहीं। भारतीय वायु सेना ने कटऑफ भी जारी कर दिया है। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक लॉगिन पोर्टल afcat.edcil.co.in पर परिणाम और कटऑफ चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने तय न्यूनतम GATE कट-ऑफ अंक हासिल किए हैं, वे GATE स्कोर एंट्री के माध्यम से AFSB चरण के लिए आगे बढ़ सकते हैं। खास बात यह है कि GATE स्कोर एंट्री के जरिए चयनित उम्मीदवारों को AFCAT परीक्षा पास करने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन


 

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाता है। सबसे पहले लिखित परीक्षा (AFCAT) होती है, जिसमें सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग और सैन्य संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) पदों के लिए GATE स्कोर भी जरूरी होता है। इसके अलावा NCC ‘C’ सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवारों को फ्लाइंग ब्रांच में विशेष छूट मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उम्मीदवारों को एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) इंटरव्यू देना होता है, जिसमें मानसिक क्षमता, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होते हैं। फ्लाइंग ब्रांच के लिए पायलट एप्टीट्यूड टेस्ट भी लिया जाता है। सभी चरणों के बाद मेडिकल टेस्ट होता है और अंत में मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाता है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

AFCAT 02/2026 के माध्यम से भारतीय वायु सेना विभिन्न शाखाओं में भर्ती करेगी। इनमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती निम्नलिखित प्रविष्टियों के लिए की जा रही है:

  • फ्लाइंग ब्रांच
  • ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल)
  • ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल)
  • NCC स्पेशल एंट्री
  • GATE स्कोर एंट्री

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Candidate Login लिंक पर क्लिक करें।
  • अब AFCAT 2 2026 Login विकल्प चुनें।
  • अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपका AFCAT 02/2026 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट में अपनी पात्रता स्थिति और अन्य जरूरी विवरण ध्यान से जांचें।
  • रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed