फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Academia, Startups, Students Must Unite for Innovation, Says Minister Vaishnaw; India’s Tech Growth Focus

Ashwini Vaishnav: नए इनोवेशन के लिए अकादमिक जगत, स्टार्टअप्स और छात्र मिलकर काम करें; बोले अश्विनी वैष्णव

Thu, 20 Mar 2025 09:09 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 20 Mar 2025 09:09 PM IST
सार

Ashwini Vaishnav: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शिक्षा जगत, स्टार्टअप्स, छात्रों और शोधकर्ताओं से मिलकर नए समाधान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वदेशी ब्राउज़रों की सुरक्षा पर भी जोर दिया गया।
 

विज्ञापन
Academia, Startups, Students Must Unite for Innovation, Says Minister Vaishnaw; India’s Tech Growth Focus
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : ANI (फाइल)

विस्तार

Ashwini Vaishnav: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को शिक्षा जगत, स्टार्टअप्स, छात्रों और शोधकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मिलकर नए समाधान विकसित करें और इस पुरानी सोच को बदलें कि सरकार ही हर चीज करेगी।

विज्ञापन


स्वदेशी वेब ब्राउज़र और 'चिप्स टू स्टार्टअप' (C2S) कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए मंत्री ने कहा कि भारत अब तक एक सेवा-प्रधान राष्ट्र रहा है, लेकिन अब इसे एक उत्पाद निर्माण करने वाला देश भी बनना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वैष्णव ने कहा, "पहले यह सोच थी कि सिर्फ सरकारी संस्थान ही सभी चीजों का विकास करेंगे, लेकिन अब समय बदल गया है। अब शिक्षाविदों, स्टार्टअप्स, छात्रों और शोधकर्ताओं को मिलकर नए समाधान बनाने होंगे।"

उन्होंने यह भी कहा कि सेवा क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण है और इसे आगे बढ़ाना चाहिए, लेकिन इसके साथ-साथ भारत को विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र में भी मजबूत बनना होगा।

"अगर हम उन सभी चिप्स को देखें, जिन्हें विकसित करने की जरूरत है, तो कुछ कम मूल्य के लेकिन बड़ी मात्रा में बनने वाले होंगे, कुछ मध्यम मूल्य और मध्यम मात्रा के होंगे, और कुछ उच्च मूल्य के लेकिन कम मात्रा में बनने वाले होंगे। हमें इस पूरे क्षेत्र में काम करना होगा और इसी सोच के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं," वैष्णव ने कहा।


यह भी पढ़ें: एसएससी ने निकाली लोअर/अपर डिविजन क्लर्क के 106 पदों पर भर्ती; 10 अप्रैल तक करें आवेदन

मंत्री ने स्वदेशी ब्राउज़र के विकास में योगदान देने वाली टीमों को सम्मानित किया। पहला पुरस्कार टीम Zoho को 1 करोड़ रुपये, दूसरा पुरस्कार टीम Ping को 75 लाख रुपये और तीसरा पुरस्कार टीम Ajna को 50 लाख रुपये का दिया गया।

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) के सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि स्वदेशी ब्राउज़र डेटा सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं और ऐसे ब्राउज़र होने चाहिए जिन पर पूरी तरह भरोसा किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed