फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AAI Recruitment 2025: Last Day to Apply for 135 Apprentice Posts, Submit Your Form Now

AAI Jobs: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में ढेरों पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, तुरंत इस लिंक से भर दें फॉर्म

Sat, 31 May 2025 02:42 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 31 May 2025 02:42 PM IST
सार

AAI Recruitment:  एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तारीख है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर लें।

विज्ञापन
AAI Recruitment 2025: Last Day to Apply for 135 Apprentice Posts, Submit Your Form Now
एयरपोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

AAI Jobs: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में अप्रेंटिस के ढेरों पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, 31 मई 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एएआई की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी स्ट्रीम में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, संबंधित ट्रेड में आईटीआई या एनसीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण-पत्र (Certificate) होना अनिवार्य है। डिप्लोमा होल्डर्स भी इस भर्ती के लिए पात्र हैं, बशर्ते वे संबंधित फील्ड से हों।

विज्ञापन

स्टाइपेंड (Stipend)

इस भर्ती अभियान के तहत चयनित अप्रेंटिस को प्रशिक्षण अवधि के दौरान मासिक वजीफा (Stipend) दिया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 15,000 रुपये प्रति माह, डिप्लोमा अप्रेंटिस को 12,000 रुपये प्रति माह, और आईटीआई अप्रेंटिस को 9,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड के रूप में दिया जाएगा। यह स्टाइपेंड भारत सरकार के अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

एएआई अप्रेंटिस भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को आगे दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) प्रक्रिया से गुजरना होगा। अंतिम चयन उसी के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाएं।
  • अब जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद, लॉगिन करने के लिए अपनी रजिस्टर्ड जानकारी दर्ज करके सब्मिट करें।
  • अब मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करके सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
  • अंत में आगे की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed