AAI Recruitment 2022: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की भर्ती शुरू, सहायक के पदों पर मिलेगी सवा लाख रुपये की सैलरी
AAI Apprentice Recruitment 2022: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर AAI भर्ती 2022 के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AAI Apprentice Recruitment 2022: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर AAI भर्ती 2022 के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। एएआई भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक अधिसूचना में कुल 55 रिक्तियां घोषित की गई हैं। एएआई भर्ती 2022 की इन रिक्तियों के लिए उन उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जो मध्य प्रदेश, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के मूल निवासी हैं।
योग्य उम्मीदवारों से 15 अक्तूबर, 2022 से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं और ऑनलाइन आवेदन करने की विंडो 14 नवंबर, 2022 तक खुली रहेगी। वे सभी पात्र उम्मीदवार जो एएआई भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एएआई भर्ती 2022 अधिसूचना पीडीएफ के अनुसार 14 नवंबर, 2022 तक कनिष्ठ यानी जूनियर और वरिष्ठ सहायक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
AAI Apprentice Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
एएआई भर्ती अधिसूचना : 12 अक्तूबर, 2022
आवेदन प्रक्रिया का प्रारंभ : 15 अक्तूबर, 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 नवंबर, 2022
AAI Apprentice Recruitment पदों का विवरण और सैलरी
इस एएआई भर्ती अभियान के माध्यम से, कनिष्ठ सहायक और वरिष्ठ सहायक के लिए कुल 55 पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए वेतन संरचना निम्नानुसार है -
-
वरिष्ठ सहायक (राजभाषा) : 36,000 रुपये से 1,10,000/- रुपये प्रति माह तक -
कनिष्ठ सहायक (मानव संसाधन) : 31,000 रुपये से 92,000/- रुपये प्रति माह तक -
वरिष्ठ सहायक (इलेक्ट्रॉनिक्स) : 36,000 रुपये से 1,10,000/- रुपये प्रति माह तक -
वरिष्ठ सहायक (वित्त) : 36,000 रुपये से 1,10,000/- रुपये प्रति माह तक -
वरिष्ठ सहायक (संचालन) : 36,000 रुपये से 1,10,000/- रुपये प्रति माह तक -
कनिष्ठ सहायक (अग्निशमन सेवाएं) : 31,000 रुपये से 92,000/- रुपये प्रति माह तक
AAI Apprentice Recruitment के लिए आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से केवल ऑनलाइन नेट बैंकिंग / क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जाना है।
सामान्य एवं अनारक्षित, ओबीसी, और ईडब्ल्यूएस : 1000/- रुपये
स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था के लिए (सभी श्रेणियों के लिए अनिवार्य) शुल्क : 90/- रुपये
महिला / एससी / एसटी / भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवार / पीडब्ल्यूडी : कोई शुल्क नहीं
AAI Recruitment आयु सीमा
आवेदन कर कर रहे उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 30 सितंबर, 2022 तक की जाएगी। इस तिथि तक उम्मीदवार की निर्धारित आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए और ऊपरी आयु सीमा में सरकारी मानदंडों के अनुसार छूट दी जा सकती है।
AAI Apprentice Recruitment 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें--
चरण 1- एएआई की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं। -
चरण 2- मांगी गई जानकारी जैसे आपका नाम, ई-मेल आईडी, फोन नंबर आदि दर्ज करें। -
चरण 3- एक अंतरिम पंजीकरण संख्या और पासवर्ड पंजीकृत ई-मेल आईडी और फोन नंबर पर भेजा जाएगा। -
चरण 4- अब व्यक्तिगत शैक्षणिक विवरण और संपर्क विवरण सही ढंग से भरें। -
चरण 5- इसके बाद फोटोग्राफ, हस्ताक्षर आदि अपलोड करें। -
चरण 6- आवेदन शुल्क का भुगतान करने से पहले फॉर्म में दर्ज किए गए विवरणों को सत्यापित करें। -
चरण 7- अब एएआई भर्ती 2022 के लिए आपका आवेदन पत्र अंतरिम रूप से स्वीकार किया जाएगा।