साढ़े पांच सौ पदों पर भर्ती, 34 हजार रुपए सैलरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार स्वास्थ सेवा के अधीन बेसिक ग्रेड के दंत चिकित्सकों के कुल 558 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु योग्य पुरुष व महिलाओं से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। दंत चिकित्सक पद के लिए उम्मीदवार को शैक्षिक योग्यता के तहत किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से बीडीएस की डिग्री और पद से संबंधित अनुभव का होना जरूरी है।
चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 9,300 रुपये से 34,800 रुपये तक (ग्रेड पे-5,400 रुपये) देने का प्रावधान किया गया है। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष निश्चित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
इस तरह से करें आवेदन
दंत चिकित्सक के पद पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को शैक्षिक दस्तावेजों के साथ 'संयुक्त सचिव-सह-परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग, 15, जवाहरलाल नेहरू मार्ग (बेली रोड), पटना-800001' के पते पर भेजें।
आवेदन शुल्क के तौर पर एससी/एसटी उम्मीदवारों को 75 रुपये तथा अन्य वर्गों के उम्मीदवारों को 150 रुपये बैंक चालान के माध्यम से जमा करना होगा। आवेदकों की नियुक्ति उनकी शैक्षिक योग्यता, कार्यानुभव एवं साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के योग के आधार पर तैयार मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2015 है। आवेदन पत्र व अन्य किसी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर लॉग ऑन करें।