फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   3584 post of gram panchayat officer in uttar pradesh

यूपी में 3584 ग्राम पंचायत अधिकारियों की भर्ती

Fri, 15 Jan 2016 03:29 PM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
3584 post of gram panchayat officer in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट ने ग्राम पंचायत अधिकारियों की नियुक्ति के खिलाफ दाखिल याचिकाएं खारिज कर दी हैं। इसके साथ ही नियुक्तियों पर लगी अंतरिम रोक समाप्त हो गई है।

विज्ञापन


कोर्ट का आदेश प्रदेश सरकार के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। इससे 3584 ग्राम पंचायत अधिकारियों के रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा आयोग ने ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए 22 जून 2015 को विज्ञापन जारी किया था। विज्ञापन को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने 14 सितंबर 2015 के आदेश से नियुक्तियों पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नियुक्ति में यही नियमावली लागू होगी

3584 post of gram panchayat officer in uttar pradesh

अभिषेक कुमार सिंह और अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्र ने याचिकाओं को खारिज कर दिया है।

सरकार के वकीलों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि नियुक्तियां यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी सेवा नियमावली 1978 के प्रावधानों के अनुसार हो रही हैं। इनकी नियुक्ति में यही नियमावली लागू होगी।

ग्राम पंचायत अधिकारियों की नियुक्ति 1999 की नियमावली के तहत नहीं होगी। कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार करते हुए याचिकाएं खारिज कर दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed