फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   2500 assistant professor jobs in uttar pradesh

2500 सरकारी शिक्षकों की भर्ती, जानिए कहां?

Mon, 10 Aug 2015 08:29 AM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 08:29 AM IST
विज्ञापन
2500 assistant professor jobs in uttar pradesh

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का इंतजार खत्म होने जा रहा है। आयोग ने नई भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोई बड़ी बाधा नहीं आई तो अगले महीने नोटिफिकेशन हो जाएगा। इस भर्ती के तहत तकरीबन ढाई हजार शिक्षकों की भर्ती होनी है। आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 46 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1652 पदों के लिए लिखित परीक्षा हो चुकी है।

विज्ञापन


रिजल्ट का इंतजार है। इसी क्रम में आयोग की ओर से प्रदेश के सहायता प्राप्त डिग्री कालेजों में शिक्षक के तकरीबन ढाई हजार पदों के लिए नए सिरे से ऑनलाइन आवेदन मांगा जाना है। शासन ने पूर्व में विज्ञापित भर्ती संख्या 44 और 45 को निरस्त कर दिया है। इनके लिए आवेदन भी लिए जा चुके थे, लेकिन विवादों को देखते हुए इसे निरस्त करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे

2500 assistant professor jobs in uttar pradesh

नई भर्ती में इन दोनों विज्ञापनों के पद भी शामिल किए जाएंगे। इनके अलावा शिक्षकों के रिटायरमेंट से रिक्त हुए पद शामिल होंगे। इन पदों के लिए जून में ही नोटिफिकेशन होना था, लेकिन आयोग के तीन सदस्यों की नियुक्ति पर सवाल उठने के बाद सबकुछ ठप हो गया है। हालांकि लाल बिहारी पांडेय के अध्यक्ष बनने के बाद प्रक्रिया फिर शुरू की गई है।

नई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। भर्ती से जुड़ी अन्य प्रक्रिया भी एजेंसी से कराने की योजना है। इसके लिए आयोग ने संस्थाओं के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगस्त में यह प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद नोटिफिकेशन कर आवेदन लिया जाएगा। आयोग की ओर से प्रदेश के सहायता प्राप्त कालेजों में प्राचार्य की भी भर्ती की जाएगी। इसकेलिए भी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के साथ आवेदन मांगे जाने की तैयारी है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed