फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   2423 jobs in indian railway.

रेलवे: छप्पर फाड़ के नौकरी, 2300 पदों पर भर्ती

Fri, 31 Oct 2014 01:34 PM IST
Updated Fri, 31 Oct 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
2423 jobs in indian railway.

विभिन्न रेल बोर्डों के जरिए भारत सरकार ने रेलवे में खाली पड़े कुल 2343 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में सबसे ज्यादा 438 पद स्टाफ नर्स के हैं, इसके बाद हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड-3 के 227 पद और फार्मासिस्ट ग्रेड-3 के 168 पद हैं।

विज्ञापन


इनके अलावा रेडियोग्राफर, लैब एसिस्टेंट, सुप्रीटेंडेंट, कार्डियोलॉजी टेक्निशियन इत्यादि के पद भी शामिल हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा और वेतनमान अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। स्टाफ नर्स पदों के लिए आयु सीमा 20 से 40 वर्ष और अन्य अधिकांश पदों के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

ऑनलाइन करें आवेदन

2423 jobs in indian railway.

रेलवे में विज्ञापित इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु नर्स के पदों के लिए आवश्यक योग्यता बीएससी (नर्सिंग) अथवा मान्यता प्राप्त संस्‍थान एवं विश्वविद्यालय से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी धारक होना आवश्यक है।

हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड-3 के लिए रसायन विज्ञान से बीएससी और हेल्‍थ एंड सेनिटरी में एक साल का डिप्लोमा किया होना चाहिए। फार्मासिस्ट के लिए विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास अथवा इसके समकक्ष होना चाहिए।

उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 नवंबर से 1 दिसंबर, 2014 तक कर सकते हैं। इस संबंध में आवेदन संबंधी सभी तरह की महत्वपूर्ण जान‌कारी के लिए वेबसाइट www.rrbsiliguri.org
rrbsecunderabad.nic.in
www.rrbranchi.org
www.rrbpatna.gov.in
www.rrbmuzaffarpur.gov.in
www.rrbmuzaffarpur.gov.in
www.rrbmumbai.gov.in
www.rrbmalda.gov.in
www.rrbkolkata.gov.in
www.rrbjammu.nic.in
www.rrbguwahati.gov.in
www.rrbchennai.gov.in
www.rrbcdg.gov.in
www.rrbbilaspur.gov.in
www.rrbbbs.gov.in
www.rrbbhopal.gov.in
www.rrbbnc.gov.in
www.rrbajmer.org
www.rrbahmedabad.gov.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed