फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   15,000 assistant teacher jobs in uttar pradesh.

छप्पड़ फाड़ के नौकरी, 15 हजार शिक्षकों की भर्ती

Sat, 03 Jan 2015 01:07 PM IST
Updated Sat, 03 Jan 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
15,000 assistant teacher jobs in uttar pradesh.

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद्, इलाहाबाद ने राज्य में कक्षा 1 से 5 तक के लिए सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 15,000 है। जिसमें पदों की संख्या मंडल के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई हैं।

विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता स्नातक व शिक्षा क्षेत्र में दो वर्षीय डिप्लोमा (बीटीसी) निर्धारित की गई है। अध्यापकों के सभी पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों को राज्य स्तर पर अध्यापक पात्रता परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


शिक्षा क्षेत्र से संबंधित अनुभवी उम्मीदवारों व उच्च शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में वरीयता प्रदान की जायेगी। इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जुलाई, 2013 से की जायेगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार से करें आवेदन

15,000 assistant teacher jobs in uttar pradesh.

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

इन पदों के लिए सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये व अन्य आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा। विकलांग आवेदकों को कोई आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा। ऑनलाइन आवेदन 24 दिसंबर, 2014 से प्रारंभ है।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 फरवरी, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2015 है। ऑनलाइन आवेदन को पूर्ण करने की अंतिम तिथि 05 मार्च, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट http://upbasiceduparishad.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed