{"_id":"66f513fbe15e20e5cc02c8d4","slug":"esic-recruitment-for-the-post-of-senior-resident-selection-will-be-done-through-walk-in-interview-2024-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ESIC: सीनियर रेजीडेंट के पदों पर निकाली भर्ती, वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए होगा चयन","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
ESIC: सीनियर रेजीडेंट के पदों पर निकाली भर्ती, वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए होगा चयन
Thu, 26 Sep 2024 01:28 PM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:28 PM IST
सार
ESIC: ईएसआईसी ने सीनियर रेजिडेंट के पद पर रिक्तियां निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को वॉक-इन इंटरव्यू देना होगा।
विज्ञापन
भर्ती नोटिफिकेशन
- फोटो : https://www.esic.gov.in/recruitments
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ESIC: कर्मचारी राज्य बीमा निगम कोलकाता में सीनियर रेजिडेंट के पद पर भर्ती निकाली है। सीनियर रेजीडेंट के 65 पद पर भर्ती की जाएगी। इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर www.esic.gov.in रिक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित स्पेशलिटी में एमबीबीएस और परास्नातक डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित सुपर स्पेशियलिटी में एमबीबीएस और पीजी डिग्री या डिप्लोमा।
2. यदि संबंधित सुपर स्पेशलिटी के लिए परास्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हैं, तो मेडिसिन में परास्नातक डिग्री वालों को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और कार्डियोलॉजी आदि जैसे मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी विभागों के लिए चयनित किया जा सकता है। बता दें कि सर्जरी में पीजी डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को बाल चिकित्सा सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, सीटीवीएस ऑन्को-सर्जरी आदि जैसे सर्जिकल सुपर स्पेशलिटी विभागों के लिए चयनित किया जा सकता है।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि ओबीसी, एससी, एसटी, पीडब्ल्यू को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज
1. आयु प्रमाण।2. एमबीबीएस प्रमाण पत्र।
3. दो फोटो (पीपी साइज)।
4. एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए जाति प्रमाण पत्र।
5. पीजी डिग्री/डिप्लोमा प्रमाण पत्र।
6. एमडी/एमएस/डीएनबी योग्यता के साथ डीएमसी पंजीकरण प्रमाण पत्र।
7. वर्तमान नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।
8. अनुभव प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।
9. ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आरक्षण के लिए डीओपीटी पत्र संख्या 36039/1/2019-स्था. (आरईएस) दिनांक 31 जनवरी, 2019 के अनुसार जारी करने वाले प्राधिकारी से आय और संपत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
10. ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के प्रोफार्मा के अनुसार नवीनतम ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है, जो साक्षात्कार की तिथि से एक वर्ष से अधिक पुराना न हो।