BHU Recruitment 2025: 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी, 30 दिसंबर तक करें आवेदन, सैलरी 30 हजार तक
BHU Recruitment 2025: बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने प्रोग्राम असिस्टेंट, वार्ड सहायक और सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती निकाली है। 8वीं, 10वीं और ग्रेजुएट उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती एनपीएचसीई योजना के तहत आईएमएस बीएचयू में होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BHU Recruitment 2025: बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत प्रोग्राम असिस्टेंट, वार्ड सहायक और सफाई कर्मचारी के पद भरे जाएंगे। अगर आपने 8वीं, 10वीं या ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है और सरकारी संस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद अहम है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में रखी गई है। अभ्यर्थियों को भरा हुआ आवेदन पत्र आवश्यक स्वप्रमाणित दस्तावेजों के साथ भेजना होगा।
बीएचयू की यह भर्ती स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित योजना “बुजुर्गों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम (NPHCE)” के अंतर्गत निकाली गई है। ये पद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बीएचयू के तहत भरे जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।
पदों के अनुसार योग्यता
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव तय किया गया है-
प्रोग्राम असिस्टेंट:
- इस पद के लिए सेकेंड क्लास ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ या तो 6 महीने की कंप्यूटर ट्रेनिंग होनी चाहिए, या फिर कंप्यूटर डिप्लोमा के साथ कम से कम 1 साल का कार्य अनुभव होना जरूरी है।
वार्ड सहायक / हॉस्पिटल अटेंडेंट:
- इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम 1 साल का अनुभव भी मांगा गया है।
सफाई कर्मचारी / सैनिटरी अटेंडेंट:
- इस पद के लिए 8वीं पास उम्मीदवार पात्र हैं। इसके अलावा 1 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।
आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र में सभी जानकारी हाथ से स्पष्ट अक्षरों में भरनी होगी।
फॉर्म में निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और साइन करें। इसके साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
पूरा आवेदन पत्र और दस्तावेज तैयार करने के बाद इसे निर्धारित पते पर भेजना होगा-
प्रोफेसर अनूप सिंह (नोडल ऑफिसर),
NPHCE, डिपार्टमेंट ऑफ जेरिएट्रिक मेडिसिन,
इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज,
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय,
वाराणसी - 221005 (उत्तर प्रदेश)
इस भर्ती से संबंधित किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवार बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस देखें...