फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Youth dies another injured after mob thrashes them on suspicion of theft in Jamshedpur

Jharkhand: जमशेदपुर में चोरी के शक में भीड़ ने की पिटाई; युवक की मौत, एक अन्य घायल

Mon, 12 Feb 2024 06:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 12 Feb 2024 06:38 PM IST
सार

एसपी (सिटी) मुकेश कुमार लुनायत नेबताया कि मृतक एक हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ चोरी और स्नैचिंग सहित लगभग आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे। हालांकि, स्थानीय निवासियों को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए था।

विज्ञापन
Youth dies another injured after mob thrashes them on suspicion of theft in Jamshedpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के जमशेदपुर में सोमवार को चोरी के शक में लोगों ने कथित तौर पर दो युवकों की पिटाई कर दी। वारदात के बाद एक युवक की मौत हो गई। इस दौरान उसका एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक एक हिस्ट्रीशीटर था और उस पर कई मामले दर्ज थे। घटना तब हुई, जब अमन मंडल और संजीत धान नाम के युवक ने कथित तौर पर यहां सिदगोड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जाहेर टोला के पास एक एलपीजी सिलेंडर बेचने की कोशिश की।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पीटा। लोगों का दावा था कि दोनों चोरी का सिलेंडर बेचने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को बचाया। इसके बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने अमन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि संजीत का फिलहाल इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने इस बात से इनकार किया कि यह घटना पीट-पीटकर हत्या का मामला है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी (सिटी) मुकेश कुमार लुनायत नेबताया कि मृतक एक हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ चोरी और स्नैचिंग सहित लगभग आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे। हालांकि, स्थानीय निवासियों को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए था। इस संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की गईं हैं। एक मामला जाहेर टोला के निवासियों की ओर से दर्ज कराया गया था, जबकि दूसरा घायल संजीत के बयान पर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed