{"_id":"61d45fc36d96e051e6217a0b","slug":"youth-beaten-to-death-on-suspicion-of-wood-theft-in-jharkhand-burnt-the-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: झारखंड में लकड़ी चोरी के शक में युवक को पीटकर मार डाला, शव को जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: झारखंड में लकड़ी चोरी के शक में युवक को पीटकर मार डाला, शव को जलाया
Tue, 04 Jan 2022 08:24 PM IST
Amit Mandal
अमर उजाला ब्यूरो, सिमदेगा
अमर उजाला ब्यूरो, सिमदेगा
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 04 Jan 2022 08:24 PM IST
सार
लोगों ने शुरू में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को शव सौंपने से भी इनकार कर दिया। पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के बेसराजारा बाजार इलाके में लकड़ी चोरी के लिए पेड़ गिराने के शक में भीड़ ने 30 वर्षीय संजू प्रधान को पीटकर मार डाला और उसके शव को आग लगा दी।
कोलेबिरा थाने के प्रभारी रामेश्वर भगत ने बताया कि घटनास्थल के पास जमा सैकड़ों लोगों की भीड़ संजू पर अवैध रूप से पेड़ गिराकर लकड़ी चोरी का आरोप लगा रही थी। लोगों ने शुरू में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को शव सौंपने से भी इनकार कर दिया। पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद शव कब्जे में लिया।
इस घटना से बामुश्किल एक पखवाड़े पहले ही झारखंड विधानसभा ने भीड़ को हिंसा और किसी को पीटकर मार डालने से रोकने के लिए विधेयक को मंजूरी दी थी। इस विधेयक में हिंसा का दोषी पाए गए लोगों को तीन साल से लेकर उम्रकैद, जुर्माने और संपत्ति अटैच करने तक का प्रावधान है। ऐसा विधेयक लाने वाला झारखंड पश्चिम बंगाल और राजस्थान के बाद तीसरा राज्य है। एजेंसी