{"_id":"80be3105fedd2eb4557f652aa5480336","slug":"yashwant-sinha-statement-on-lalu-prasad","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खाली कारतूस हो चुके हैं लालू यादव'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खाली कारतूस हो चुके हैं लालू यादव'
एजेंसी/रांची
Updated Mon, 23 Dec 2013 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने शनिवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें खाली कारतूस करार दिया। साथ ही कहा कि लालू अपना करिश्माई व्यक्तित्व की छवि गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
सिन्हा ने कहा कि भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की आलोचना कर लालू केवल अपनी अहमियत बढ़ाना चाहते हैं।
राजद प्रमुख ने सोमवार को जेल से रिहा होने के बाद भाजपा और मोदी को सांप्रदायिक करार देते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री को उद्योगपतियों का समर्थक बताया था।
विज्ञापन
लालू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि लालू जी के बारे में क्या कहा जा सकता है। वह अब खाली कारतूस हैं और वे जनता के बीच अपना जनाधार खो चुके हैं।
विज्ञापन
सिन्हा ने कहा कि मौजूदा वक्त में यह एक प्रचलन सा बन गया है कि सारे राजनीतिज्ञ गुजरात मुख्यमंत्री मोदी की आलोचना करना चाहते हैं। ऐसे ही राजनेताओं में लालू भी हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी देशभर में अपनी रैलियों के जरिए विकास का संदेश दे रहे हैं और रांची में 29 दिसंबर को होने वाली रैली झारखंड की राजनीति के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होगी।