फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Women police ransacks police officers house

दरोगा के घर महिला पुलिस ने मारा छापा

Mon, 27 May 2013 05:37 PM IST
देवघर/ब्यूरो
देवघर/ब्यूरो Updated Mon, 27 May 2013 05:37 PM IST
विज्ञापन
Women police ransacks police officers house

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी दारोगा राधेश्याम दास के बरमसिया स्थित आवास का ताला मजिस्ट्रेट सह सीओ धीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर तोड़कर महिला पुलिस की टीम ने अहम साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


उसके बाद महिला पुलिस पदाधिकारी प्रफुल्लित कुजुर, एएसआइ माधुरी मिश्र सदल-बल मामले की जांच के लिए पीड़िता मीना कुमारी (काल्पनिक नाम) को साथ लेकर मकान के अंदर गए। इस क्रम में पीड़िता ने पुलिस पदाधिकारियों को बताया कि मकान के बेडरूम में उसके साथ दारोगा ने दुष्कर्म किया था। मकान में पहुंचे दारोगा के एक परिजन से भी पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन


दूसरी शादी की तैयारी में थे दरोगा
पत्नी की मौत के दो साल बाद दारोगा राधेश्याम दास दूसरी शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। दूसरी पत्नी का घर चितौलोढ़िया गांव में है। दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपी ने अपने बेटे व पीड़िता को चितोलोढ़िया भेज दिया था, जहां उसकी शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चितोलोढ़िया में पीड़िता का रखा कपड़ा बरमसिया स्थित आवास कैसे पहुंच गया, इस विषय में भी पुलिस छानबीन कर रही है। उधर, हिरासत में ली गयी महिला को एसपी रंजीत कुमार प्रसाद के पास भी लाया गया, जहां एसपी ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस को उक्त महिला ने आरोपित के विषय में अहम जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed