फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   women met with an accident while sleeping, dead

घर में सो रही महिला का हुआ एक्सीडेंट, मौत

Thu, 18 Jul 2013 12:13 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 18 Jul 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
women met with an accident while sleeping, dead
झारखंड के जमेशदपुर में घर में सो रही हुई महिला का एक्सीडेंट हो गया और इस हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हुआ यूं कि चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चांडिल-कांड्रा सड़क पर मुदीडीह में बुधवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित हो कर घर में घुस गया, इससे घर में सो रही एक महिला की मौत हो गयी।


पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया है।

कांड्रा की ओर से चांडिल जा रहा ट्रक (जेएच-02 टी 3976) मुदीडीह के निकट नियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। ट्रक घर को तोड़ते हुए अंदर तक जा घुसा।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की चपेट में आ कर घर में सो रही वृद्ध मंगली उरांव की मृत्यु हो गयी। दूसरे कमरे में सोये लोग दुर्घटना के शिकार होने से बच गए। घटना बाद चालक फरार हो गया। चांडिल थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed