{"_id":"6d52e384-65fc-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"women-beaten-jmm-leaders-from-sandals","type":"story","status":"publish","title_hn":"झामुमो नेताओं पर महिलाओं ने बरसाईं सैंडिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झामुमो नेताओं पर महिलाओं ने बरसाईं सैंडिल
घाटशिला/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 24 Jan 2013 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं पर तब मुसीबत आन पड़ी जब मऊभंडार ए ब्लॉक की महिलाओं ने उन्हें मारने के लिये चप्पल उतार ली। ऐसे में झामुमो नेताओं ने भागने में ही अपनी भलाई समझी।
विज्ञापन
यह घटना मऊभंडार ए ब्लॉक में मंगलवार रात की है। यहां पर एक घर के सामने विधायक निधि से हैंडपंप गाड़ा जा रहा था। रात करीब दस बजे जब कार्यकारी एजेंसी 40 फुट खुदाई कर जाने लगी तो आसपास की महिलाओं को इसका पता लग गया। ऐसे में वहां पहुंची महिलाओं ने कार्यकारी एजेंसी से नियमानुसार हैंडपंप की बोरिंग किये जाने की मांग की और काम शुरु रखने के लिये कहा।
विज्ञापन
इस पर लोगों को बताया गया कि चापाकल यहां नहीं लग पायेगा। तब महिलाओं ने कहीं और बोरिंग करने के लिये आग्रह कहा। जिस पर कार्यकारी एजेंसी तैयार नहीं हुई। इससे महिलओं ने वहां हंगामा खड़ा कर दिया। मामला बढ़ता देख क्षेत्रीय झामुमो नेताओं को बुलाया गया। वहां पहुचे झामुमो नेताओं ने महिलाओं से अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। तब महिलाओं ने आक्रोशित होकर अपनी सैंडिल उतार ली और झामुमो नेताओं को मारने लगीं। यह देख झामुमो नेता वहां से भाग खड़े हुये।
विज्ञापन