फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Woman beaten to death by in laws for money in Jharkhand Palamu district

Jharkhand: पैसे के लिए ससुराल वालों ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस की गिरफ्त से अब तक दूर आरोपी

Fri, 16 Sep 2022 06:14 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मेदिनीनगर
पीटीआई, मेदिनीनगर Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 16 Sep 2022 06:14 PM IST
सार

Jharkhand News:पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से महिला के ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हुसैनाबाद के अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
Woman beaten to death by in laws for money in Jharkhand Palamu district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक विवाहित महिला को उसके ससुराल वालों ने पैसे के लिए पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की उम्र 22 वर्ष थी जिसकी पहचान रोमी देवी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


महिला के ससुराल वाले फरार
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से महिला के ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हुसैनाबाद के अस्पताल भेज दिया है। उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पूज्य प्रकाश ने बताया कि घटना गुरुवार रात हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दारुवा गांव में हुई।
विज्ञापन


14 मई 2022 को हुई थी मृतक की शादी
मृतक के पिता बीरबल सिंह ने बताया कि उसकी शादी दारूवा गांव निवासी संजीत सिंह से 14 मई 2022 को हुई थी, उन्होंने पुलिस में शिकायत कर ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी को उसके ससुराल वालों ने पैसों के लिए प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ससुराल वालों ने दहेज के रूप में आठ लाख रुपये लिए
पिता ने आरोप लगाया कि शादी के समय उसके ससुराल वालों ने दहेज के रूप में आठ लाख रुपये लिए थे। लेकिन, उन्होंने मेरी बेटी को और पैसे मांगने पर प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक रोमी के पति संजीत, उसके ससुर शंकर सिंह, सास परवतिया देवी, मनीष सिंह और पूजा देवी को इस मामले में आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। एसडीपीओ ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed