{"_id":"68bbd3a2b8e000fa9d07debb","slug":"wife-killed-drunken-husband-and-buried-his-body-in-the-house-secret-revealed-after-10-days-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: पत्नी ने शराबी पति की हत्या कर घर में दबाया शव, 10 दिन बाद खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: पत्नी ने शराबी पति की हत्या कर घर में दबाया शव, 10 दिन बाद खुला राज
Sat, 06 Sep 2025 11:56 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:56 AM IST
सार
धनबाद जिले के तिलैयाटन गांव में एक आदिवासी महिला ने कथित रूप से अपने शराबी पति की हत्या कर घर में दफना दिया। मृतक सुरेश हांसदा के रिश्तेदारों ने उसकी गैर-मौजूदगी और घर से आ रही दुर्गंध के बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धनबाद जिले के तिलैयाटन गांव (तूंडी थाना क्षेत्र) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक आदिवासी महिला ने कथित तौर पर अपने शराबी पति की हत्या कर दी और शव को घर के अंदर ही दफना दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना करीब 10 दिन पहले की है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला का नाम सुरजी मजहियाइन (42) है। उसने अपने पति सुरेश हांसदा (45) की हत्या कर घर के कमरे में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। मामला उस समय खुला जब मृतक के रिश्तेदार और पड़ोसियों ने उसके न मिलने पर शक जताया।
पड़ोसियों ने घर से दुर्गंध आने की शिकायत की। रिश्तेदारों ने भी देखा कि सुरेश अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ था, जिससे शक और गहरा गया। जब पुलिस ने पूछताछ की, तो पत्नी ने पहले टालमटोल किया लेकिन कड़ी पूछताछ में सच कबूल लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
शराबखोरी और झगड़े से थी परेशान
पुलिस अधिकारी उमा शंकर ने बताया कि महिला ने अपने बयान में कहा कि उसका पति रोज शराब पीकर आता था और उससे झगड़ा करता था। इसके अलावा उसके कई महिलाओं से संबंध थे। परेशान होकर उसने लाठी और हंसिया से पति की हत्या कर दी। पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी में जुटी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला, जनता से कहा- भाजपा-जदयू वाले वोट मांगने आएं तो यह सवाल पूछिएगा
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाला जाएगा शव
पुलिस ने शव निकालने के लिए जिला प्रशासन से मजिस्ट्रेट की तैनाती की मांग की है। शव को निकालकर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, धनबाद भेजा जाएगा, जहां पोस्टमॉर्टम होगा। पड़ोसियों और रिश्तेदारों का कहना है कि हत्या 10 दिन से भी पहले की गई हो सकती है, क्योंकि सुरेश अपने चाचा के अंतिम संस्कार में भी मौजूद नहीं था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हत्या की सही तारीख का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।