पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
झारखंड के राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। राज्यवासियों को एक पारदर्शी, गतिशील और संवेदनशील प्रशासन मिलेगा।
राज्यपाल ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रध्वज फहराने और मिलीजुली परेड की सलामी के बाद अपन अभिभाषण में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने के लिये सरकार प्रतिबद्घ है। बजट की राशि पूरी पारदर्शिता के साथ खर्च की जाएगी।
डॉ. सैयद ने कहा कि प्रशासन का प्रयास होगा कि सभी केंद्रीय और राज्य प्रायोजित योजनओं पर तेजी से काम हो। शांति व्यवस्था रहने पर ही विकास का लाभ सभी लोगों तक पहुचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है। यह शासन पूरी तरह से साफ-सुथरा और पारदर्शी होगा। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। सभी अधिकारी-कर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों को पूरा करेंगे।
साथ ही इस मौके पर राज्यपाल ने परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अलबर्ट एक्का कारगिल युद्घ के शहीद नागेश्वर महतो और युगंबर दीक्षित सहित देश के लिये कुर्बानी देने वाले सभी बहादुर शहीदों को याद किया। राज्य के विकास के संबंध में राज्पाल ने कहा कि इस शासन ने राज्य के चौतरफा विकास के लिए एक साथ कई मोर्चों पर काम करना शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा कि ढांचागत सुविधाओं में सड़कों और बिजली की हालत में सुधार की कोशिश शुरू हो चुकी है। शहरों और गांवों की महत्वपूर्ण सड़कों और पुलों को बनाने के साथ पुरानी और जर्जर सड़कों व पुलों की मरम्मत पर भी गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किये जा रहे कार्यों में और तेजी लायी जाएगी। राज्य के लोगों को निर्बाध रूप से बिजली मिले, यह सरकार की कोशिश होगी।