फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Wakf Amendment Bill presented in LokSabha Know its impact on Jharkhand politics political rhetoric intensifies

वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पेश: जानिए झारखंड की राजनीति पर क्या पड़ा असर, राजनीतिक बयानबाजी तेज

Wed, 02 Apr 2025 07:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 02 Apr 2025 07:52 PM IST
सार

Wakf Amendment Bill: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन बिल 2024 को आज लोकसभा में पेश किया। केंद्र सरकार के इस फैसले से झारखंड की राजनीति में भी असर दिख रहा है। राज्य सरकार में सहयोगी दल कांग्रेस और राजद ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करार दिया है। वहीं, भाजपा ने पलटवार कर बिल को संशोधन रिफॉर्म के लिए महत्वपूर्ण बताया।

विज्ञापन
Wakf Amendment Bill presented in LokSabha Know its impact on Jharkhand politics political rhetoric intensifies
बाबूलाल मरांडी, राजद महासचिव-कैलाश यादव और केशव महतो कमलेश (कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार के द्वारा बुधवार को वक्फ संशोधन बिल को लोकसभा में पेश किया गया, जिसके बाद देश भर में इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है। झारखंड की राजनीति भी इससे अछूती नहीं रही। लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश होने के बाद झारखंड सरकार में सहयोगी दल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, वक्फ संशोधन विधेयक का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा स्थापित धार्मिक स्वतंत्रता का इस विधेयक के द्वारा उल्लंघन किया जा रहा है। केंद्र सरकार आरएसएस की नीति को अपनाकर कार्य कर रही है, जो कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, राजद ने भी वक्फ संशोधन बिल पर नाराजगी जाहिर की है। राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता कैलाश यादव ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा यह बिल सीधे तौर पर मुस्लिम समाज को कमजोर करने और भय का माहौल बनाने वाला है। यह बिल स्पष्ट रूप से असंवैधानिक है। क्योंकि ईश्वर के नाम से दान की हुई वक्फ संपत्ति को लूटने और बेदखल करने की कोशिश है। जबकि वक्फ कानून में किसी की दान की हुई संपत्ति उस धर्म और समुदाय का होता है, जिसे पूर्वजों ने दे दिया था।  लेकिन भाजपा अल्पसंख्यक समाज के जमीन को ही लूटने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: '...क्या धमकाना चाहते हो भाई?': विपक्ष पर जमकर बरसे अमित शाह, पढ़ें उनके सात बड़े बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा की ओर से वक्फ संशोधन बिल का स्वागत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार में सहयोगी दल कांग्रेस पार्टी सहित गठबंधन में शामिल दलों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह संशोधन मुस्लिम समाज में जरूरतमंद, महिलाओं को उनके हक और अधिकार दिलाने का विधेयक है। वर्तमान में जो राजनीतिक दल अल्पसंख्यक समाज, समाज की महिलाओं की प्रगति और विकास नहीं देखना चाहते, वे ही इसका विरोध कर रहे। वक्फ संशोधन बिल का एक ही मकशद है, वक्फ बोर्ड को भू-माफियाओं और लुटेरों के चंगुल से मुक्त कराना। कुछ राजनीतिक दल जो अपने आप को मुस्लिम समाज का हितैषी बताते हैं, वो इसे भू-माफियाओं की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: वक्फ पर लालू जी की इच्छा मोदी जी ने पूरी कर दी': अमित शाह ने क्यों लिया राजद प्रमुख का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed