फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   ranchi university ug semester four exam date revised mudma jatara

झारखंड: मुड़मा जतरा मेले के कारण रांची विश्वविद्यालय ने बदली परीक्षा तिथि

Fri, 23 Oct 2026 07:18 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Fri, 23 Oct 2026 07:18 PM IST
सार

मुड़मा जतरा मेले में भीड़ और यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए रांची विश्वविद्यालय ने यूजी सेमेस्टर चार की परीक्षा तिथि में संशोधन किया है। चार वर्षीय यूजी और सीबीसीएस वोकेशनल के नियमित व बैकलॉग विद्यार्थियों के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है।

विज्ञापन
ranchi university ug semester four exam date revised mudma jatara
रांची विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रांची विश्वविद्यालय ने मुड़मा जतरा मेले के आयोजन को देखते हुए स्नातक (यूजी) सेमेस्टर चार की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 28 अक्तूबर 2026 को निर्धारित परीक्षा की तारीख को संशोधित कर नया कार्यक्रम जारी किया है। यह संशोधन चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के सत्र 2023-27 के नियमित तथा सत्र 2022-26 के बैकलॉग परीक्षार्थियों पर लागू होगा। इसके साथ ही सीबीसीएस वोकेशनल सेमेस्टर चार के सत्र 2023-26 के नियमित और बैकलॉग विद्यार्थियों की परीक्षा समय-सारिणी में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


मेले के कारण बदला परीक्षा कार्यक्रम
मांडर क्षेत्र में 27 और 28 अक्तूबर को मुड़मा जतरा मेले का आयोजन होना है। इस दौरान मेले में श्रद्धालुओं तथा स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। अत्यधिक भीड़ के कारण क्षेत्र में यातायात और आवागमन बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका जताई गई थी। परीक्षार्थियों को होने वाली इस संभावित असुविधा को देखते हुए झारखंड छात्र मोर्चा के डॉ. अमन तिवारी और सचिव असद फेराज टिंकू ने विश्वविद्यालय प्रशासन से परीक्षा तिथि बदलने का अनुरोध किया था। छात्र संगठन की इस मांग पर विचार करते हुए विश्वविद्यालय ने 28 अक्तूबर की परीक्षा तिथि में संशोधन का निर्णय लिया।
विज्ञापन


दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा
संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार चार वर्षीय यूजी सेमेस्टर चार की परीक्षा 26 अक्तूबर से छह नवंबर 2026 तक चलेगी। वहीं, सीबीसीएस यूजी बैकलॉग सेमेस्टर चार वोकेशनल की परीक्षा 26 अक्तूबर से 25 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित करने का फैसला किया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अपनी परीक्षा की तारीख और पाली की सटीक जानकारी लेकर ही समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed