फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   villegers boycott of 5 family for changing religion in chandwa Jharkhand

ग्राम प्रधान का फरमान, धर्म परिवर्तन करने वाले 5 परिवारों का हुक्का-पानी बंद किया

Tue, 14 May 2019 02:20 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आसिम खान Updated Tue, 14 May 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
villegers boycott of 5 family for changing religion in chandwa Jharkhand
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया

झारखंड में धर्म परिवर्तन को लेकर पांच परिवारों का हुक्का-पानी बंद करने का मामला सामने आया है। चंदवा प्रखंड के तेतरटोला में रहने वाले पांच परिवारों ने आठ साल पहले धर्म परिवर्तन किया था जिसको लेकर अब सजा का एलान किया गया है। 10 अप्रैल को ग्राम प्रधान रामकेवल उरांव की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक हुई थी। इस बैठक में धर्म परिवर्तन करने वाले परिजनों को भी बुलाया। 

विज्ञापन


बैठक में कहा गया कि 6 साल पहले उन लोगों ने धर्म परिवर्तन किया था। अब वे ग्रामसभा की ओर से दिए जाने वाले दंड को भुगतने के लिए तैयार रहें। बैठक में कहा गया कि इन परिवारों की जमीनों को उनके गोतिया भाइयों में बांट दिया जाएगा। इन्हें गांव के किसी भी शादी समारोह या मृत्यु आदि में शामिल होने का निमंत्रण नहीं दिया जाएगा।  
विज्ञापन


अगर गांव का कोई व्यक्ति इन परिवारों के समारोह में शामिल हुआ तो 1000 रुपए दंड देना होगा। इनका राशन कार्ड और महिला समूहों से सदस्यता रद्द होगी। हुक्का-पानी बंद होने के बाद उनको अपनी ही जमीन पर खेती करने से रोका जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान वालों ने राशन देने से इनकार कर दिया है। डीसी राजीव कुमार के निर्देश पर सोमवार को जांच कमेटी तेतरटोला पहुंची। एसडीपीओ वीरेंद्र राम ने हिदायत दी कि वे अपना धर्म मानें, ये अपना धर्म मानेंगे। सबको राशन मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed