{"_id":"65697e96f692fd12110679f3","slug":"union-home-minister-amit-shah-and-pm-modi-honours-fallen-heroes-at-bsf-s-59th-raising-day-in-hazaribagh-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSF Raising Day: PM मोदी-अमित शाह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जवानों की अटूट भावना उनके समर्पण का प्रमाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSF Raising Day: PM मोदी-अमित शाह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जवानों की अटूट भावना उनके समर्पण का प्रमाण
Fri, 01 Dec 2023 12:05 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:05 PM IST
सार
करीब 2.65 लाख कर्मियों वाले इस बल का गठन एक दिसंबर 1965 को किया गया था। बीएसएफ का मुख्य काम पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती 6,000 किलोमीटर लंबी भारतीय सीमाओं की रक्षा करना है।
विज्ञापन
पीएम मोदी-अमित शाह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के लिए जान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों की वीरता और उनके समर्पण की सराहना की।
विज्ञापन
जवानों की वीरता उनके समर्पण का प्रमाण
स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि राष्ट्र की रक्षा में जवानों की वीरता और अटूट भावना उनके समर्पण का प्रमाण है। मोदी ने प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर बचाव और राहत कार्य के दौरान बीएसएफ की भूमिका की भी सराहना की।
विज्ञापन
जवानों को श्रद्धांजलि दी
झारखंड में हजारीबाग के मेरू इलाके में अमित शाह शुक्रवार को पहुंचे। उन्होंने यहां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 59वें स्थापना दिवस पर कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्र के विकास में सीमा सुरक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक देश कभी भी विकसित और समृद्ध नहीं हो सकता है अगर उसकी सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चाहें जी-20 का सफल आयोजन हो या चंद्रयान-3 यह सब केवल इसलिए संभव हैं क्योंकि जवानों के त्याग और तपस्या के कारण देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। बीएसएफ इस देश के विकास की नींव है।
पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़ी सीमाएं होंगी सुरक्षित
केंद्रीय अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगती भारत की दो प्रमुख सीमाएं अगले दो साल में पूरी तरह सुरक्षित हो जाएंगी। इन दोनों सीमाओं पर करीब 60 किलोमीटर की दूरी को पाटने का काम चल रहा है। मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने केंद्र में सत्ता में आने के बाद से पिछले नौ वर्षों में पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगती सीमाओं के करीब 560 किलोमीटर तक तार लगाए हैं और यहां मौजूद कमियों को भी काफी हद तक दूर किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में इन दोनों सीमाओं की सभी कमियों को दूर किया जा रहा है और केवल 60 किलोमीटर में काम जारी है।
उन्होंने कहा कि अगले दो साल में हम दोनों सीमाओं को पूरी तरह से सुरक्षित कर लेंगे।
पूरे देश को हमारे सैनिकों पर गर्व
गृह मंत्री शाह ने बीएसएफ के सभी जवानों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे देश को हमारे सैनिकों पर गर्व है। आज उनकी वजह से देश के लोग बिना डर के रह रहे हैं। चाहे पाकिस्तान बॉर्डर हो या बीएसएफ के तहत आने वाली बांग्लादेश सीमा, जब भी दुश्मन कोई हरकत करता है तो तनावपूर्ण हालात पैदा हो जाते हैं, लेकिन जब बीएसएफ कहती है कि उनके जवान मौजूद हैं तो वह बिना किसी चिंता के चैन की नींद सो पाते हैं। एक बार जब सीमाओं के रक्षक मोर्चा संभाल लेते हैं, तो किसी को भी सीमाओं के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। एक गृह मंत्री के रूप में आप पर बहुत गर्व है।
इस दिन हुआ था बल का गठन
बता दें, करीब 2.65 लाख कर्मियों वाले इस बल का गठन एक दिसंबर 1965 को किया गया था। इसका मुख्य काम पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती 6,000 किलोमीटर लंबी भारतीय सीमाओं की रक्षा करना है। इसलिए हर साल एक दिसंबर को बीएसएफ के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।