{"_id":"61ca7629213ac534ac78558f","slug":"two-years-of-hemant-soren-government-sucessful-on-29-dec-grand-event-in-ranchi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमंत सरकार के दो साल: कल रांची में मुख्यमंत्री जनता को गिनाएंगे उपलब्धियां, राज्यपाल को खुद जाकर दिया न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमंत सरकार के दो साल: कल रांची में मुख्यमंत्री जनता को गिनाएंगे उपलब्धियां, राज्यपाल को खुद जाकर दिया न्योता
Tue, 28 Dec 2021 08:31 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Tue, 28 Dec 2021 08:31 AM IST
सार
हेमंत सोरेन 2019 के दिसंबर में सत्ता में आए थे। उनका दावा है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में तेजी से विकास हो रहा है। बुधवार (29 दिसबंर) राज्य सरकार की ओर से अपनी उपलब्धियां गिनाने के लिए रांची में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा
विज्ञापन
हेमंत सोरेन और राज्यपाल रमेश बैस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के कल यानी 29 दिसंबर को 2 सालों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। राज्य सरकार की ओर से अपनी उपलब्धियां गिनाने के लिए रांची में भव्य कार्यक्रम करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से राजभवन जाकर मुलाकात की और अपनी सरकार के दो वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें न्योता दिया।
विज्ञापन
दो वर्ष पूरा होने पर हेमंत सोरेन अपनी सरकार का लेखाजोखा जनता के सामने रखेंगे कि चुनावी घोषणाओं में उन्होंने जो वायदे किए थे उसमें कितना काम आगे बढ़ा और कितना अभी अटका पड़ा है इस पर भी वह जनता को जानकारी देंगे। हालांकि, विपक्ष पिछले कुछ दिनों से लगातार यह आरोप लगा रहा है कि अपने दो वर्षों के कार्यकाल में हेमंत सोरेन सरकार पूरी तरह से विफल रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भव्य आयोजन में कार्यक्रम को लेकर विभागवार भी तैयारी अंतिम चरण में है। इस कार्यक्रम में हर विभाग की ओर से उसकी उपलब्धियों को बखान किया जाएगा। साथ ही बताया जाएगा कि कोरोना संकट के बीच हेमंत सरकार ने किस तरह राज्य में विकास की गाड़ी को कैसे और कहां से आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
भाजपा कर रहा दसदबधी यक्ष
वहीं, राजभवन के पास भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार को सद्बुद्धि के लिए हवन कार्यक्रम का आयोजन किया इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद हेमंत सरकार को गहरी नींद से जगाना हैॉ, हेमंत सरकार की मति मारी गई है, भगवान इस सरकार को सद्बुद्धि दें।
विज्ञापन