{"_id":"662d66ef3e20f76491026003","slug":"two-of-family-killed-in-road-accident-in-jharkhand-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Accident: झारखंड में सड़क हादसे में विश्वभारती के प्रोफेसर गंभीर रुप से घायल, पत्नी-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand Accident: झारखंड में सड़क हादसे में विश्वभारती के प्रोफेसर गंभीर रुप से घायल, पत्नी-बेटी की मौत
Sun, 28 Apr 2024 02:28 AM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 28 Apr 2024 02:28 AM IST
सार
झारखंड में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत की खबर है। वहीं, इस हादसे में कार चला रहे विश्वभारती के प्रोफेसर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
झारखंड में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड के रानीश्वर इलाके में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत की घटना सामने आई है। इलाके के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हादसे में विश्व भारती के सिल्पा सदाना के प्रोफेसर शांतनु जेना गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं उनकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि घटना के समय प्रोफेसर कार में सवार होकर झारखंड के दुमका से पश्चिम बंगाल के बोलपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, हादसे के समय प्रोफेसर खुद कार चला रहे थे हालांकि यह साफ नहीं है कि दुर्घटना कैसे हुई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद सबसे पहले स्थानीय लोगों ने तीनों को बचाकर रानीस्वर के नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जहां से बाद में उन्हें सूरी सदर अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया, जहां प्रोफेसर की पत्नी पुष्पलता जेना (50) और उनकी बेटी सुकृति जेना (25) को मृत घोषित कर दिया गया। प्रोफेसर शांतनु जेना का सूरी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। डॉक्टरों का कहना है कि प्रोफेसर का एक पैर काटा जा सकता है। अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन