फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Two more electrocuted to death while putting up tricolour in Jharkhand

झारखंड: तिरंगा फहराने के दौरान दो और लोगों की मौत, अब तक पांच की जा चुकी है जान

Mon, 15 Aug 2022 05:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 15 Aug 2022 05:17 PM IST
सार

ताजा घटनाएं बोकारो और धनबाद जिलों में हुईं। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारी की जा रही थी।

विज्ञापन
Two more electrocuted to death while putting up tricolour in Jharkhand
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

झारखंड में अलग-अलग घटनाओं में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान सोमवार को यह घटनाएं हुईं। इससे पहले रांची में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इसी तरह की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस तरह बीते 24 घंटे में राज्य में करंट की वजह से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ताजा घटनाएं बोकारो और धनबाद जिलों में हुईं। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारी की जा रही थी। तभी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के तहत न्यू आकाशकिनारी कोलियरी के पांच कोयला कर्मचारी धनबाद जिले के कटरा थाना क्षेत्र में झंडा फहराने के लिए एक पोल लगा रहे थे। तभी वे बिजली के तार के संपर्क में आ गए। हादसे में एक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं, बोकारो पुलिस लाइन में हुई घटना में एक 40 साल के सफाईकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। यहां भी तिरंगा लगाया जा रहा था। इस दौरान एक कांस्टेबल और पुलिसकर्मी संघ के एक पदाधिकारी को मामूली चोटें आईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed