{"_id":"59d5c0c14f1c1b6d548b5af3","slug":"two-minor-girls-allegedly-gang-rape-by-three-man-in-jharkhand-chattarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: दो नाबालिगों से गैंगरेप, पुलिस को तीन पर शक, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: दो नाबालिगों से गैंगरेप, पुलिस को तीन पर शक, जांच शुरू
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
झारखंड के छतरपुर में दो नाबालिग लड़कियों के संग गैंगरेप की वारदात सामने आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक नाबालिगों के साथ इस हरकत का अंजाम देने का आरोप तीन आदमियों पर है। मामला छतरपुर के पलामू की है, जहां पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और गंभीर कदम उठाने की कह रही है।
विज्ञापन
Jharkhand: 2 minor girls were allegedly gang-raped by 3 men yesterday in Chattarpur's Palamu; police investigation underway pic.twitter.com/8M8xFzBuME
— ANI (@ANI) October 5, 2017विज्ञापन
पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश लगातार की जा रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों लड़कियां बहने हैं और किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती हैं। बताया जा रहा है कि जब एक बहन बाथरूम जाने के लिए निकली तो आरोपी उसे कमरे में ले गए। इस बीच दूसरी बहन मदद के लिए पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी धर दबोच लिया और उसके साथ भी सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन