{"_id":"634323d3072b7f07be336a5f","slug":"two-girls-killed-in-jharkhand-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand : झारखंड के पलामू में बड़ा सड़क हादसा, दो लड़कियों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand : झारखंड के पलामू में बड़ा सड़क हादसा, दो लड़कियों की दर्दनाक मौत
Mon, 10 Oct 2022 01:11 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मेदिनीनगर (झारखंड)
पीटीआई, मेदिनीनगर (झारखंड)
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:11 AM IST
सार
सभी रिश्तेदार एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद एसयूवी कार में पड़ोसी छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पलामू जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रक और कार की टक्कर में दो लड़कियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। घटना सतबरवा इलाके की है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कार में नौ लोग सवार थे, सभी रिश्तेदार राज्य के गुमला जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद एसयूवी कार में पड़ोसी छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। सतबरवा थाने के प्रभारी अधिकारी ऋषि कुमार राय ने बताया कि मरने वाली लड़कियों की उम्र चार और छह साल है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कार चालक समेत घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया। अधिकारी ने बताया कि चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन