फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Tragic accident in Jharkhand: Two children killed, three injured after water tank collapses

झारखंड में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी गिरने से दो बच्चों की मौत, तीन घायल; प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

Sun, 19 Oct 2025 04:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोड्डा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोड्डा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 19 Oct 2025 04:00 PM IST
सार

Jharkhand: घायल बच्चे के एक रिश्तेदार बैजनाथ पहाड़िया ने बताया कि गांव की पानी की टंकी ओवरफ्लो हो रही थी और पांचों बच्चे पाइप से बहते पानी में नहा रहे थे। अचानक कंक्रीट की टंकी टूटकर गिर पड़ी और तीन बच्चे मलबे में दब गए।

विज्ञापन
Tragic accident in Jharkhand: Two children killed, three injured after water tank collapses
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के गोड्डा जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में पहाड़िया जनजातीय समूह के दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे घायल हो गए। ये सभी बच्चे एक पानी की टंकी के नीचे नहा रहे थे, तभी अचानक कंक्रीट की बनी टंकी टूटकर उनके ऊपर गिर गई। यह घटना सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र के दाहुबेड़ा गांव में हुई।

विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, सभी पांचों बच्चे जिनकी उम्र 5 से 9 वर्ष के बीच थी, को गोड्डा के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। गोड्डा की उपायुक्त अंजलि यादव ने बताया कि एक बच्चे की हालत गंभीर है और उसे बेहतर इलाज के लिए बिहार के भागलपुर स्थित अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी। प्रशासन घायलों को हर संभव चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें:  महागठबंधन से अलग हुई हेमंत सोरेन की झामुमो? छह सीटों पर लड़ने का किया एलान; उतारे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बच्चे के एक रिश्तेदार बैजनाथ पहाड़िया ने बताया कि गांव की पानी की टंकी ओवरफ्लो हो रही थी और पांचों बच्चे पाइप से बहते पानी में नहा रहे थे। अचानक कंक्रीट की टंकी टूटकर गिर पड़ी और तीन बच्चे मलबे में दब गए। मलबा हटाया गया लेकिन उनमें से दो बच्चों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे पहाड़िया जनजाति से हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed