फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Top Maoist leader carrying bounty of Rs 1 crore arrested by Jkhand police

बड़ी कामयाबी: एक करोड़ का इनामी शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा गिरफ्तार, पत्नी भी हिरासत में

Fri, 12 Nov 2021 05:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 12 Nov 2021 05:28 PM IST
सार

Top Maoist leader Prashant Bose arrested: प्रशांत बोस भाकपा माओवादी पार्टी की केंद्रीय इकाई का वरिष्ठ नेता है। वह सीपीआई (Maoist) के पूर्वी क्षेत्रीय ब्यूरो का सचिव भी है। 

विज्ञापन
Top Maoist leader carrying bounty of Rs 1 crore arrested by Jkhand police
SYMBOLIC IMAGE - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। उसके साथ उसकी पत्नी शीला मरांडी को भी पकड़ लिया गया है। 

विज्ञापन


झारखंड के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को रांची में यह जानकारी दी। शीला मरांडी भी भाकपा माओवादी की सदस्य है। बोस कई आपराधिक केस में वांछित था। प्रशांत बोस भाकपा माओवादी पार्टी की केंद्रीय इकाई का वरिष्ठ नेता है। वह सीपीआई (Maoist) के पूर्वी क्षेत्रीय ब्यूरो का सचिव भी है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूत्रों से मिली खबर के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। प्रशांत बोस उर्फ किशन दा पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल समेत कई जिलों में माओवादी गतिविधियों का प्रभारी रहा है। माना जाता है कि वह सरांडा के जंगलों से अपनी गतिविधियां संचालित करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed