फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   three software technology park will build in jharkhand

झारखंड में बनेंगे तीन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क

Wed, 23 Jan 2013 11:19 AM IST
देवघर/इंटरनेट डेस्क
देवघर/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 23 Jan 2013 11:19 AM IST
विज्ञापन
three software technology park will build in jharkhand

झारखंड में आइटी क्षेत्र में उड़ान भरने की तैयारी में है। राज्य में तीन सॉफ्टवेयर टक्नोलॉजी पार्क बनाये जायेंगे। ये पार्क देवघर, जमशेदपुर और धनबाद में बनेंगे।

विज्ञापन


इन टेक्नोलॉजी पार्क के बनने से इन इलाकों के आइटी क्षेत्र के विद्यार्थियों को सफल करियर बनाने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही संतालपरगना में बनने वाले इस आइटी पार्क से देवघर आइटी के विश्व मानचित्र पर आ जायेगा।
विज्ञापन


राज्य में ये आइटी पार्क बनाने की घोषणा केंद्रीय संचार व सूचना तकनीकी मंत्री कपिल सिब्बल ने मंगलवार को दिल्ली में की। कपिल सिब्बल ने कहा कि आइटी पार्क के लिये देश के दस शहरों का चयन किया गया है, इनमें से तीन झारखंड के हैं। उन्होंने कहा कि एक साल में पार्क का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवघर में आइटी पार्क बनाने के लिये जसीडीह इंडस्ट्रीयल एरिया में पांच एकड़ जमीन दे दी गयी है। इसके लिये राज्य सरकार ने एक करोड़ रूपये की फंडिंग भी की है। बाकी राशि केंद्र सरकार ही खर्च करेगी। अगर समय पर सारी प्रक्रिया पूरी हाती है तो यह पार्क साल 2013 में ही पूरा हो जायेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed