{"_id":"62a0c3351be3bd27a815c059","slug":"three-shot-dead-in-jharkhand-s-adityapur-cops-suspect-fallout-of-gang-rivalry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Triple Murder: आदित्यपुर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने कहा- गिरोह की आपसी लड़ाई का मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Triple Murder: आदित्यपुर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने कहा- गिरोह की आपसी लड़ाई का मामला
Wed, 08 Jun 2022 09:11 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदित्यपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदित्यपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 08 Jun 2022 09:11 PM IST
सार
एसपी ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं, हत्यारों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के औद्योगिक शहर आदित्यपुर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस को संदेह है कि यह गिरोह की प्रतिद्वंद्विता का मामला है। मृतकों में से एक आशीष गोराई (28) का आपराधिक रिकॉर्ड था। पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने कहा कि वह एक स्थानीय कांग्रेस नेता की हत्या के सिलसिले में पूर्व में जेल में बंद था।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं, हत्यारों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि घटना एक गिरोह की प्रतिद्वंद्विता का नतीजा थी। स्थानीय लोगों और उसके परिवार के सदस्यों के अनुसार आशीष अपने दोस्तों राजीव गोराई और सुबीर चटर्जी के साथ आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पार्टी कर रहा था, तभी मंगलवार की रात दो लोग एक चौपहिया वाहन पर पहुंचे और उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
तीनों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि आशीष का हाल ही में एक स्थानीय गुंडे छोटू के साथ झगड़ा हुआ था। एसपी ने कहा कि हम मामले की सभी कोणों से जांच कर रहे हैं। दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन