फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Three killed, nine injured in two road accidents in Ramgarh district of Jharkhand

Jharkhand: रामगढ़ में पेड़ से टकराई एंबुलेंस, पिता-पुत्र की मौत; ऑटो पलटने से बच्चे की जान गई, नौ लोग घायल

Mon, 29 Apr 2024 10:53 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़ (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़ (झारखंड) Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 29 Apr 2024 10:53 PM IST
सार

झारखंड के रामगढ़ जिले में दो सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत एक 4 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। जबकि, नौ लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से आठ लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए रांची के रिम्स रेफर किया गया।

विज्ञापन
Three killed, nine injured in two road accidents in Ramgarh district of Jharkhand
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

झारखंड के रामगढ़ जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत एक 4 वर्षीय लड़के की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों की पहचान महादेव यादव, मनोज यादव और आयुष कुमार के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पहली सड़क दुर्घटना रविवार रात रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडू के पास हुई। 68 वर्षीय महादेव यादव को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) से इलाज के बाद छुट्टी मिलने पर एंबुलेंस कोडरमा लेकर जा रही थी। एंबुलेंस में उनके 35 वर्षीय बेटे मनोज यादव भी सवार थे। मांडू के पास पहुंचने पर एंबुलेंस ने दो मोटरसाइकिल और एक कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।  

विज्ञापन

मांडू थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि दुर्घटना में एंबुलेंस सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस चालक और मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाद में सभी घायलों को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी सड़क दुर्घटना दुर्घटना पतरातू इलाके में हुई। रामगढ़ जिले के सितका से रांची के बुढ़मू जा रहा एक ऑटो पतरातू इलाके में पलट गया। हादसे में चार वर्षीय आयुष कुमार नाम के लड़के की मौत हो गई। जबकि, चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed