फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Three drown in waterfall in Jharkhand Koderma two bodies fished out while search for third is underway

Jharkhand: कोडरमा के वृंदाहा जलप्रपात में तीन छात्र डूबे, दो का शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी

Tue, 06 Sep 2022 04:44 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोडरमा/ रामगढ़।
पीटीआई, कोडरमा/ रामगढ़। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 06 Sep 2022 04:44 AM IST
सार

झारखंड के कोडरमा के वृंदाहा जलप्रपात में सोमवार को तीन छात्र डूब गए। इनमें से दो छात्रों का शव निकाल लिया गया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है। तीनों कक्षा 10वीं के छात्र थे।

विज्ञापन
Three drown in waterfall in Jharkhand Koderma two bodies fished out while search for third is underway
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदाहा जलप्रपात में सोमवार को नहाने गए कक्षा 10वीं के तीन छात्रों के गहरे पानी डूबने की खबर से सनसनी फैल गई। देर शाम दो छात्रों का शव निकाल लिया गया। वृंदाहा जलप्रपात के पास तीनों का कपड़ा, चप्पल व बाइक पड़ा मिला। जलप्रपात के पास झरखी-विशनपुर के ग्रामीणों को स्थानीय बच्चों द्वारा इन छात्रों के डूबने की जानकारी दी गई। इसकी सूचना तिलैया थाना प्रभारी व अन्य पदाधिकारियों को दिया गया।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब तीनों दोस्त तिलैया थाना क्षेत्र के वृंदाहा जलप्रपात में नहाने गए थे। उन्होंने कहा कि दो शवों को बाहर निकाल लिया गया है जबकि तीसरे लड़के की तलाश जारी है। तिलैया थाना प्रभारी रामनारायण ठाकुर ने बताया कि तीनों छात्र तिलैया थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। वे 10वीं कक्षा में पढ़ाई करते थे। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस होने के कारण विद्यालय न जाकर वे पिकनिक मनाने वृंदाहा जलप्रपात गए हुए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि देर शाम लापता छात्रों में निखिल कुमार सिंह, पिता- उमेश सिंह और रोहित राणा, पिता रामचंद्र राणा का शव निकाला गया। वहीं अंश कुमार, पिता प्रिंस भाटिया का शव निकालने का प्रयास किया जा रहा है। तीनों झुमरीतिलैया निवासी शामिल हैं और झुमरीतिलैया माडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पिछले एक पखवाड़े में रामगढ़ जिले में लगातार बारिश के बाद कई नदियों के उफान पर होने की वजह से अब तक तीन महिलाओं समेत आठ लोग डूब चुके हैं। रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगड़ा में रविवार को नहाते समय दामोदर नदी में एक 24 वर्षीय महिला और एक 16 वर्षीय लड़की की डूबने से मौत हो गई थी। दोनों बोकारो जिले के बेरमो की रहने वाली थी और कर्मा उत्सव मनाने के लिए अपनी बड़ी बहन के घर आई थी।



 एक अन्य घटना में गोला प्रखंड का एक ग्रामीण शुक्रवार को रजरप्पा मंदिर के समीप भैरवी नदी में पानी में डूबे पुल को पार करते समय डूब गया। नदी में गिरने वाले व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इससे पहले रांची से पतरातू जा रहे एक कार के तलतंड गांव के पास बह जाने से एक डॉक्टर समेत पांच लोग नलकारी नदी में डूब गए थे। एक अधिकारी ने बताया कि 23 अगस्त को दो गेट खोले जाने के बावजूद रामगढ़ जिले के पतरातू डैम में पानी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed