फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: CRPF sub-inspector succumbs to injuries after IED blast in West Singhbhum, hindi News

झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम में आईईडी विस्फोट, CRPF सब इंस्पेक्टर बलिदान; एक सुरक्षाकर्मी घायल

Sat, 22 Mar 2025 06:47 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 22 Mar 2025 06:47 PM IST
सार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के मारंगपोंगा के जंगल में हुए आईईडी विस्फोट में घायल हुए सीआरपीएफ 193वीं बटालियन के एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। जबकि एक सुरक्षाकर्मी घायल है, जिसका रांची में इलाज जारी है।

विज्ञापन
Jharkhand: CRPF sub-inspector succumbs to injuries after IED blast in West Singhbhum, hindi News
आईईडी विस्फोट - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में हुए आईईडी विस्फोट में घायल सीआरपीएफ के एक सब-इंस्पेक्टर बलिदान हो गए और एक अन्य जवान घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, धमाका छोटानागर थाना क्षेत्र के वनग्राम मरंगपोंगा वन क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त हुआ, जब अर्धसैनिक बल की टुकड़ी एक अभियान पर निकली थी। चाईबासा पुलिस ने बताया कि सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल का इलाज के दौरान निधन हो गया। वहीं हेड कांस्टेबल पार्थ प्रतिम डे का इलाज जारी है।

रांची एयरलिफ्ट किए गए थे दोनों घायल सुरक्षाकर्मी
जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि बताया कि विस्फोट की चपेट में आने से सीआरपीएफ की 193वीं बटालियन के सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल और हेड कांस्टेबल पार्थ प्रीतम डे घायल हो गए थे। दोनों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल एसआई मंडल को बचाया नहीं जा सका। हादसे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra: '...अजित पवार ने आंख देखने का नया व्यवसाय शुरू किया है', डिप्टी सीएम के बयान पर BJP सांसद का तंज
विज्ञापन
विज्ञापन


सारंडा वन क्षेत्र में छिपे है कई नक्सली कमांडर
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, सारंडा वन क्षेत्र में कई नक्सली कमांडर अपने दस्तों के साथ छिपे हुए हैं। सुरक्षाबलों से बचने और उन्हें निशाना बनाने के लिए इन माओवादियों ने जगह-जगह जमीन पर आईईडी बिछा कर रखी है। इस पर पैर या हल्का दबाव पड़ते ही विस्फोट हो जाता है। शनिवार दोपहर सुरक्षाबलों का यहां तलाशी अभियान चल रहा था। इस दौरान दो जवान आईईडी की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें - Congress: परिसीमन पर जेएसी की बैठक को लेकर शशि थरूर ने दी सलाह, 'इस मामले में ज्यादा बातचीत करने की जरूरत है'

सीआरपीएफ के शिविर से 600 मीटर दूरी पर धमाका
दावा है कि यह धमाका अर्ध सैनिक बल के शिविर से मात्र 600 मीटर की दूरी पर हुआ। इस कैंप की स्थापना पिछले महीने ही की गई थी। चार दिन पहले भी ठीक ऐसे ही एक धमाके में सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन के एक सब-इंस्पेक्टर घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed