{"_id":"cb645500-a9b0-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"three-cities-are-in-surveillance-of-security-agency","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा एजेंसी की निगरानी में हैं तीन शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा एजेंसी की निगरानी में हैं तीन शहर
देवघर/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Apr 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
झारखंड में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के आने के कार्यक्रम को लेकर दुमका सहित संताल परगन के तीन जिले इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की निगरानी में हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर यहां सेंट्रल आइबी की टीम सहित राज्य सरकार की सभी इंटेलिजेंस शाखा, सीआइडी व विशेष शाखा के अधिकारियों की टीम कैंप कर रही है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का राज्य में दुमका के अलावा देवघर व गोड्डा जिले में आने का कार्यक्रम निर्धारित है।
बेंगलुरू विस्फोट के बाद से इस मामले में और अधिक सतर्कता बरती जा रही है। तीनों जिलों के महत्वपूर्ण स्थल, सरकारी-प्राइवेट बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित आवासीय होटल आईबी की निगरानी में हैं।
विज्ञापन
साथ ही सुरक्षा अधिकारियों की टीम अपने स्तर से सूचनाऐ एकत्रित कर सरकार को रिपोर्ट भी कर रही है।
इसके अलावा एक सप्ताह में अन्य कई सुरक्षा एजेंसी यहां आयेंगी और राष्ट्रपति के कार्यक्रम तक संताल क्षेत्र में कैंप करेंगी।