{"_id":"0ba46c0a-71cf-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"team-will-go-in-jharkhand-to-know-its-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड के हालात जानने आयेगी केंद्रीय टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड के हालात जानने आयेगी केंद्रीय टीम
रांची/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 08 Feb 2013 02:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के नक्सल प्रभावित होने के चलते यहां के हालत जानने और विकास का खाका तैयार करने के लिय 26 वरिष्ठ अधिकारियों की केंद्रीय टीम शुक्रवार को रांची आ रही है। इस टीम में गृह, कैबिनेट और रक्षा सचिव भी होंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति शासन के दौरान यह दूसरा मौका होगा जब ऐसी टीम झारखंड का दौरा करने आयेगी। पहली बार साल 2009 में शीर्ष अधिकारियों ने ऐसा ही दौरा किया था। इस दौरे में कैबिनेट सचिव अजीत कुमार सेठ की अध्यक्षता में आईआईसीएम में दिनभर बैठक होगी।
विज्ञापन
झारखंड के 24 में से 22 जिले नक्सल प्रभावित हैं। यहां आम जनता ही नहीं, पुलिस भी असुरक्षित है। 12 साल में केवल नक्सली हिंसा में 1076 लोगों की हत्या की जा चुकी है। इसमें पुलिस और सुरक्षा बल के 417 जवान शामिल हैं। कई जिलों में तो नक्सलियों की समानांतर सरकार चल रही है।
विज्ञापन
शिक्षा, चिकित्सा, सड़क व परिवहन आदि हर क्षेत्र में विकास कार्य रूके हुये हैं। सरकार के कोई ठोस कदम न उठाने और नक्सलियों के बढ़ते प्रभाव से राज्य में विकास का काम लगभग ठप पड़ा है। अब राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। जनता को इससे उम्मीद है।