फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Cleanest City in India: Jharkhand top in small state category, Gumla city first in state

Swachh Survekshan 2020: छोटे राज्यों में झारखंड प्रथम, गुमला शहर राज्य में नंबर वन

Fri, 21 Aug 2020 01:26 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: देव कश्यप Updated Fri, 21 Aug 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Cleanest City in India: Jharkhand top in small state category, Gumla city first in state
भारत में सबसे स्वच्छ शहर - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्वच्छता सर्वेक्षण के पांचवें संस्करण 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2020' के परिणामों की घोषणा की। इसमें झारखंड को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य (100 से कम शहरी स्थानीय निकाय) की श्रेणी में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि नई दिल्ली में आयोजित 'स्वच्छ महोत्सव' में गुरुवार को इसकी घोषणा की गई।

विज्ञापन


स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में 100 से कम शहरी स्थानीय निकाय वाले प्रदेशों में झारखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने झारखंड को पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पांचवां स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह था।
विज्ञापन


गुमला नगर परिषद झारखंड में नंबर वन
वहीं, स्वच्छ एवं सुंदर होने के कारण गुमला नगर परिषद स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में झारखंड राज्य में पहले स्थान पर आया है। पूर्वी भारत में गुमला जिला सातवें स्थान पर है। नगर परिषद गुमला ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में 50 हजार से एक लाख जनसंख्या वाले नगर निकायों में झारखंड में पहला स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त सर्वेक्षण तीन प्रमुख चरणों में संपन्न किया गया। प्रथम चरण अक्टूबर 2019 से दिसंबर 2019 तक था। जिसमें सर्वेक्षण से जुड़े सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्य तथा दस्तावेज संबंधी कार्यों को संपादित करना था। दूसरा चरण जनवरी 2020 में संपन्न हुआ। जिसके अंतर्गत फील्ड वेरिफिकेशन एवं डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन का कार्य किया गया। तीसरे चरण में जनता से फीडबैक लिया जाना था, जो एजेंसी के द्वारा ही सीधे नागरिकों को फोन के माध्यम से लिया गया। उक्त तीनों चरणों को मिला कर संयुक्त रूप से मार्किंग की गई। जिसमें गुमला को झारखंड में 50 हजार से एक लाख जनसंख्या वाले निकायों की श्रेणी में प्रथम स्थान मिला।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed