फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   students will get tablet from january in jharkhand

झारखंड में विद्यार्थियों को जनवरी से मिलेगा टैबलेट

Sat, 17 Nov 2012 05:48 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 17 Nov 2012 05:48 PM IST
विज्ञापन
students will get tablet from january in jharkhand

झारखंड के 12वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सरकार विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराने की तैयारी में लग गई है। यह टैबलेट जनवरी 2013 के अंत से दिये जाएंगे। मैट्रिक परीक्षा में पास सभी विद्यार्थियों को टैबलेट और परीक्षा टॉप करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस योजना पर सालाना करीब 100 करोड़ रूपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। सभी विद्यार्थियों को सात इंच टच स्क्रीनवाला आकाश टैबलेट दिया जाएगा। किसी भी अंक से मैट्रिक पास करनेवाले और 11वीं में नामांकन करवा चुके विद्यार्थियों को ही टैबलेट मिलेगा। फिलहाल बारहवीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों को भी इस योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


टैबलेट वितरण की यह योजना सूचना तकनीक विभाग के माध्यम से लागू की जायेगी। अनुमंडल पदाधिकारियों व उपायुक्तों की अध्यक्षता में गठित की जानेवाली समितियों की ओर से स्कूलों में छात्रों की संख्या सत्यापित की जायेगी। हालांकि लैपटॉप देने के लिए टॉपरों के चयन का आधार स्कूल, जिला, प्रमंडल या राज्य में से कौन होगा इसका फैसला नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में औसतन करीब साढे़ तीन लाख विद्यार्थी हर वर्ष मैट्रिक की परीक्षा पास करते हैं। इन्हें टैबलेट और लैपटॉप खरीदने के लिए आवश्यक राशि का प्रावधान अनुपूरक बजट के जरिए किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डीके तिवारी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। टैबलेट और लैपटॉप वितरण योजना में राज्य को केंद्र से पूरी मदद मिलने की उम्मीद नहीं है। राज्य के वरीष्ठ अधिकारियों ने केंद्र से अधिकतम तीन हजार आकाश टैब की खरीद में आर्थिक मदद की उम्मीद की है। यह झारखंड की आवश्यकता से काफी कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed