फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Student of National Law University in Ranchi misdeed by 12 man

रांची: लॉ की छात्रा से बंदूक की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म, सभी 12 आरोपी युवक गिरफ्तार

Fri, 29 Nov 2019 10:18 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 29 Nov 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Student of National Law University in Ranchi misdeed by 12 man
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

रांची स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ मंगलवार शाम को 12 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि यह घटना कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव स्थित रिंग रोड पर मंगलवार शाम 5:30 बजे के आसपास हुई। स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा से पिस्तौल की नोक पर कुछ बदमाशों ने सामूहिक बलात्कार किया। 

विज्ञापन


रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ कुमार झा ने बताया कि 25 वर्षीय छात्रा विश्वविद्यालय परिसर से लगभग चार किलोमीटर दूर संग्रामपुर गांव के पास रिंग रोड पर मंगलवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे जब बीआइटी मेसरा के अपने एक पुरुष मित्र से बात कर रही थी जब बाइक सवार दो बदमाश आए और छात्रा के दोस्त की पिटाई कर पिस्तौल की नोक पर उसे बाइक पर बिठा पास के ईंट-भट्टे की तरफ ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया जिसके बाद उन्होंने फोन कर अपने अन्य साथियों को गाड़ी लेकर बुलाया और फिर कार से वे सभी छात्रा को लेकर ईंट भट्टे पर पहुंचे और सभी ने बारी-बारी छात्रा से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


झा ने बताया कि छात्रा के अनुसार अपराधियों ने रात 10 बजे छात्रा और उसकी स्कूटी को संग्रामपुर पुल के पास छोड़ दिया। पूरी घटना के दौरान तीन युवक छात्रा के दोस्त को घेरे रहे और उसे धमकाते रहे कि शोर मचाने पर जान से मार देंगे। युवक ने किसी तरह एक आरोपी के मोबाइल से एक नंबर नोट कर लिया था और इसी नंबर के आधार पर पुलिस ने सभी को एक-एक कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को छात्रा कांके पुलिस थाने पहुंची और उसने प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर बड़े पैमाने पर छापेमारी की और सभी 12 आरोपियों को धर दबोचा।

झा ने बताया कि अपराधियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है और उनकी निशानदेही पर अपराध में उपयोग की गई कार, बाइक, पिस्तौल, कट्टा गोलियां, आठ मोबाइल फोन आदि बरामद कर लिए गए हैं।


ग्रामीण पुलिस अधीक्षक झा ने बताया कि सभी आरोपी संग्रामपुर के हैं। इनमें सुनील मुंडा, कुलदीप उरांव, सुनील उरांव, संदीप तिर्की, अजय मुंडा, राजन उरांव, नवीन उरांव, अमन उरांव, बसंत कच्छप, रवि उरांव, रोहित उरांव और ऋषि उरांव शामिल हैं। झा ने बताया कि इस मामले में पुलिस अदालत से स्पीडी ट्रायल की अपील कर अपराधियों को कड़ी सजा दिलाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed