फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   story of a muslim family from jharkhand

मुस्लिम दंपत्ति ने खो दी 5 संतानें, छठी बचाने को मोदी से गुहार

Sat, 05 Mar 2016 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
story of a muslim family from jharkhand

झारखंड निवासी मोहम्मद सैयद और इशरत परवीन ने दिल की जन्मजात बीमारी के कारण एक एक कर अपनी पांच संतानें खो दी। अपनी छठी संतान पर भी जान जाने का खतरा मंडराता देख गरीब दंपति ने प्रधानमंत्री मोदी से गुहार लगाई है।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार पीड़ित दंपति ने प्रधानमंत्री मोदी के अलावा झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से भी मदद की गुहार लगाई है। रांची के प्रतिष्ठित रांची इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डॉक्टरों ने दंपति को बताया है कि उनकी आठ वर्षीय बेटी उम्‍मे अमान की जान हार्ट ट्रांसप्लांट के जरिए ही बचाई जा सकती है।
विज्ञापन


जिसमें कम से कम दस लाख का खर्चा आएगा, लेकिन बेरोजगार दंपति के पास इसके खर्चे के लिए पैसे नहीं हैं। निराशा में डूबी इशरत जहां कहती हैं कि अल्लाह की मर्जी से मेरे पांच बच्चे मुझसे जुदा हो गए। लेकिन हम छठे को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं अब देखना है कि हमारे भाग्य में कुछ है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के इलाज में आएगा 10 लाख का खर्च

story of a muslim family from jharkhand

पचास की उम्र पार कर चुके सैयद अहमद बताते हैं कि जब अमान बीमार पड़ी थी तो मैने सारी उम्‍मीद खो दी थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराने का भी इच्छुक नहीं था। लेकिन मेरी पत्नी ने मुझे मजबूर किया तो हमने इसे अस्पताल में भर्ती करा दिया।

सैयद और इशरत की शादी 25 साल पहले हुई थी जिसके बाद उनके 11 बच्चे हुए। लेकिन उन्होंने अपने पांच बच्चों को पांच से आठ साल की उम्र तक ही खो दिया। बच्चों की जन्मजात दिल की बीमारी के कारण मौत हुई जिसकी पहचान पांच साल की उम्र में ही हो गई थी।

लेकिन गरीबी के अभाव में बेबस दंपति बच्चों को मरते देखने के सिवाय कुछ न कर सकी। सैयद बेरोजगार हैं, कुछ दिन पहले काम की तलाश में वह उड़ीसा भी गए थे वहां छह महीने काम भी किया लेकिन बेटी की बीमारी का पता चला तो लौट आए। वो बताते हैं कि डॉक्टरों ने मुझसे कहा है कि मेरी बेटी की जान केवल उसके दिल के प्रत्यारोपण से ही बच सकती है। जो केवल एम्स दिल्ली और सीएमसी वेल्लोर में हो सकती है। जिसका खर्चा कम से कम 10 लाख रुपये आएगा।

बेटियों के लिए मोदी की योजना देख जगी उम्‍मीद

story of a muslim family from jharkhand

अहमद बताते हैं कि जब उन्होंने सुना कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटियों को बचाने के लिए काफी कुछ कर रहे हैं तो उन्होंने अपनी बेटी की जान बचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को खत लिखा। कुछ उम्मीद के साथ वो कहते हैं कि हो सकता है भगवान उसके लिए कुछ अच्छा चाहते हों।

अहमद ने बताया कि उनके बच्चों को होने वाली बीमारी को डिलेटड कार्डियोमीपैथी कहते हैं। जिसमें दिल शरीर में रक्त का संचार रोक देता है। डॉक्टरों ने मुझे बताया है कि यह अनुवांषिक बीमारी है।

रिम्स की डिप्टी सुपरीटेंडेंट डा. कुमारी वसुंधरा बताती हैं कि, दंपति इस जन्मजात बीमारी के कारण अपने कई बच्चों को खो चुकी है। मामले में उच्च इलाज के लिए इसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed