फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Special CBI Court convicts former chief secretary of Jharkhand Sajal Chakraborty in fodder scam case

चारा घोटाला: झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती दोषी करार, 21 नवंबर को सजा का ऐलान

Tue, 14 Nov 2017 05:01 PM IST
amarujala.com- presented by: अमर शर्मा
amarujala.com- presented by: अमर शर्मा Updated Tue, 14 Nov 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
Special CBI Court convicts former chief secretary of Jharkhand Sajal Chakraborty in fodder scam case
सजल चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव और चाईबासा के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर सजल चक्रवर्ती को दोषी करार दिया है। कोर्ट सजा का ऐलान 21 नवंबर को करेगी। 
विज्ञापन

 
सजल चक्रवर्ती पर आरोप था कि वे चाईबासा के डिप्टी कमिश्नर के पद पर रहते हुए सरकारी कोषागार पर नियंत्रण नहीं रख पाए। इस वजह से कोषागार से बड़ी राशि निकाली जाती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल ये पशुपालन घोटाला था क्योंकि मामला सिर्फ चारे का नहीं है। यह घोटाला बिहार सरकार के खजाने से गलत ढंग से पैसे निकालने का है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों ने राजनीतिक मिलीभगत से कई सालों के दौरान करोड़ों रुपये निकाले।


गौरतलब है 2013 में मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को चाईबासा कोषागार से 900 करोड़ के सावर्जनिक फंड में धोखाधड़ी को लेकर दोषी ठहराया गया था। लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाले के एक मामले में दोषी ठहराया और पांच सालों की सज़ा मिली। सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसला के बाद उन्हें सांसद का पद छोड़ना पड़ा था। सजायाफ्ता होने के कारण वे चुनाव नहीं लड़ पाए। हालाँकि अपनी पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर वे राजनीति में सक्रिय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed