फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Soren governmentt favouring infiltrators will implement NRC in Jharkhand says Union Minister Shivraj Chouhan

Jharkhand: 'झारखंड में लागू करेंगे NRC, घुसपैठियों की पक्षधर है JMM सरकार', शिवराज सिंह का हेमंत सोरेन पर हमला

Mon, 07 Oct 2024 06:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 07 Oct 2024 06:47 PM IST
सार

युवा साथी योजना के तहत सभी युवाओं को परीक्षा की तैयारी के लिए दो हजार रुपये की वित्तीय सहायती की जाएगी। इसके अलावा राज्य भर में खाली दो लाख पदों पर नियुक्ति भी कराई जाएगी। पहली कैबिनेट में भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी और 2025 तक एक लाख सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
Soren governmentt favouring infiltrators will implement NRC in Jharkhand says Union Minister Shivraj Chouhan
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। केंद्रीय मंत्री और राज्य के भाजपा प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर घुसपैठियों का समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्होंने सोमवार को कहा कि वे राज्य में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करेंगे, क्योंकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में घुसपैठियों का पक्ष ले रहे हैं। भाजपा नेता ने इस बात पर जोर दिया कि वे रोटी, माटी और बेटी की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "भाजपा अपना घोषणापत्र लागू करने जा रही है। यह चुनाव केवल किसी को सीएम बनाना या सत्ता के बारे में नहीं, बल्कि झारखंड की रक्षा करने को लेकर है। हम रोटी, माटी और बेटी की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण क्षेत्र में जनसांख्यिकी में तेजी से बदलाव हुआ है। इससे पहले संथाल क्षेत्र में आदिवासियों की जनसंख्या 44 फीसदी से अधिक थी। अब यह घटकर 28 फीसदी पर आ गई है। इन घुसपैठियों के कारण जनसंख्या बुरी तरह से प्रभावित हुई है।"
विज्ञापन


हेमंत सोरेन पर घुसपैठियों का पक्ष लेने का आरोप
शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर घुसपैठियों का पक्ष लेने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "हेमंत सोरेन की सरकार वोट बैंक के लिए घुसपैठियों का पक्ष ले रही है। हम झारखंड में एनआरसी लागू करेंगे, जिसमें स्थानीय निवासियों का पंजीकरण किया जाएगा और घुसपैठियों को चुनकर बाहर निकाला जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


झामुमो सांसद महुआ माझी ने पलटवार करते हुए कहा, "झारखंड में भाजपा के कई मुख्यमंत्री थे और वे 17-18 वर्षों तक सत्ता में रहे। राज्य में अधिकांश बदलाव उनके शासन में हुए। उनके मुख्यमंत्रियों ने कुछ नहीं किया। यह बीएसएफ की ड्यूटी है और केंद्र सरकार की ड्यूटी है कि वे सीमा पर घुसपैठियों को रोके।"


क्या है भाजपा का पांच प्रण?
पांच अक्तूबर को भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा-पत्र के हिस्से के रूप में झारखंड की युवाओं और महिलाओं के लिए पांच प्रण जारी किए थे। पार्टी द्वारा किए गए पांच वादों में युवा साथी, गोगो दीदी योजना, घर साकार, लक्ष्मी जौहर और 'सुनिश्चित रोजगार' शामिल हैं। 

गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता के तौर पर हर महीने 2100 रुपये दी जाएगी। घर साकार योजना के तहत सभी के लिए आवास सुनिश्चित की जाएगी। युवा साथी योजना के तहत सभी युवाओं को परीक्षा की तैयारी के लिए दो हजार रुपये की वित्तीय सहायती की जाएगी। इसके अलावा राज्य भर में खाली दो लाख पदों पर नियुक्ति भी कराई जाएगी। पहली कैबिनेट में भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी और 2025 तक एक लाख सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। पांच प्रण में लक्ष्मी जौहर योजना के तहत प्रत्येक परिवार को गैस सिलेंडर के लिए 500 रुपये दिया जाएगा और एक साल में दो सिलेंडर फ्री में दी जाएगी।


बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार का कार्यकाल अगले साल जनवरी में समाप्त होने वाला है, इसलिए राज्य में विधानसभा चुनाव इस साल के दिसंबर तक होने की संभावना है। झारखंड विधानसबा चुनाव 2020 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 30 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं भाजपा को 25 और कांग्रेस को 16 सीटों पर जीत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed