फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Skeletons of three members of family found six months after abduction in jharkhand

Jharkhand: झारखंड में अपहरण के छह महीने बाद परिवार के तीन सदस्यों के मिले कंकाल, भूमि विवाद में हुई थी हत्या

Sat, 10 Dec 2022 07:38 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, चाईबासा
पीटीआई, चाईबासा Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 10 Dec 2022 07:38 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि मृतकों को तांतनगर इलाके के सिदमा गांव से अगवा कर लिया गया था और कथित तौर पर उनके पड़ोसी विकास बेहरा और उनके साथियों ने मई में भूमि विवाद को लेकर उनकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Skeletons of three members of family found six months after abduction in jharkhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक परिवार के तीन सदस्यों के कंकाल मिले हैं। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि अपहरण के छह महीने बाद उनके कंकाल बरामद हुए हैं। मृतकों की पहचान जगदीश रजक (60), शारदा देवी (55) और उनके पोते राज रजक (17) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि मृतकों को तांतनगर इलाके के सिदमा गांव से अगवा कर लिया गया था और कथित तौर पर उनके पड़ोसी विकास बेहरा और उनके साथियों ने मई में भूमि विवाद को लेकर उनकी हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि अपहृत व्यक्तियों का पता लगाने और आरोपियों को पकड़ने के लिए सदर अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी दिलीप खल्को के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। 
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि मुख्य आरोपी और उसके परिवार के सदस्य गांव छोड़कर भाग गए थे और पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बार-बार ठिकाना बदल रहे थे। हालांकि, विकास बेहरा की दो पत्नियों सुष्मिता (36) और पार्वती (23) और साथी रसई सीकू (51) और शुशील जामुदा (32) को गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले में गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जमुदा और सीकू द्वारा मुहैया कराए गए इनपुट के आधार पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मुफस्सिल इलाके के छोटा लगिया गांव से तीन कंकाल खोद कर निकाले गए। अधिकारी ने कहा कि उन्होंने तीनों को मार डाला और उन्हें गांव में दफना दिया। कुल मिलाकर सात लोग अपराध में शामिल थे, और मुख्य आरोपी अभी भी फरार है, उन्होंने कहा, उसे और शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed