{"_id":"62101dd0023a7642b43da1e0","slug":"six-plfi-naxals-arrested-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: खूंटी से पीएलएफआई के छह नक्सली गिरफ्तार, पिस्तौल और मोबाइल समेत अन्य चीजें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: खूंटी से पीएलएफआई के छह नक्सली गिरफ्तार, पिस्तौल और मोबाइल समेत अन्य चीजें बरामद
Sat, 19 Feb 2022 04:01 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, खूंटी (झारखंड)
पीटीआई, खूंटी (झारखंड)
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 19 Feb 2022 04:01 AM IST
सार
झारखंड की जिला पुलिस ने सीआरपीएफ कर्मियों के साथ रानिया थाना क्षेत्र के हलोम और जोजोबीर गांवों में छापेमारी की और उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के छह सदस्यों को शुक्रवार को झारखंड के खूंटी जिले से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक देशी पिस्तौल, मोबाइल फोन, पीएलएफआई के पर्चे सहित अन्य चीजें बरामद की हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने सीआरपीएफ कर्मियों के साथ रानिया थाना क्षेत्र के हलोम और जोजोबीर गांवों में छापेमारी की और उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
एक दिन पहले तीन को पकड़ा था
इससे एक दिन यानी सोमवार को झारखंड के खूंटी जिले के रनिया थानाक्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित संगंठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि पीएलएफआई के तीनों नक्सली रंगरोडी गांव में नक्सली वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार नक्सलियों में से दो की पहचान विश्राम कोंकणी उर्फ मोटा उर्फ सुकरा और कुलेन कोंगाडी के रूप में हुई। जबकि एक अन्य आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने इनसे कारतूस, पीएलएफआई का पर्चा, चंदा रसीद, मोबाइल और बाइक बरामद किए।