फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Shibu Soren Health: Former CM Shibu Soren now has brain stroke, condition critical

Shibu Soren: पूर्व सीएम शिबू सोरेन को आया ब्रेन स्ट्रोक, हालत नाजुक; हाल जानने कल आईं थीं राष्ट्रपति मुर्मू

Fri, 27 Jun 2025 09:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/नई दिल्ली Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 27 Jun 2025 09:15 PM IST
सार

Shibu Soren Health: पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया है।

विज्ञापन
Shibu Soren Health: Former CM Shibu Soren now has brain stroke, condition critical
शिबू सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत नाजुक बनी हुई है। वे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। चिकित्सकों के अनुसार, ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

विज्ञापन

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, आईसीयू में केवल सीमित लोगों को ही उनसे मिलने की अनुमति दी गई है। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी अस्पताल में मौजूद हैं। शिबू सोरेन की हालत जानने के लिए झारखंड से कई मंत्री और कांग्रेस नेताओं ने भी दिल्ली पहुंचकर हालचाल लिया है, लेकिन सुरक्षा एवं चिकित्सकीय दिशा-निर्देशों के चलते सभी को मुलाकात की अनुमति नहीं दी जा रही।

विज्ञापन


पढ़ें: जल जीवन मिशन की सफलता में सभी डीसी लीडरशिप दे, मुख्य सचिव अलका तिवारी ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर झारखंड में लोगों की ओर से दुआओं का दौर जारी है। राज्य के विभिन्न मंदिरों, मस्जिदों और गिरजाघरों में उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए विशेष प्रार्थनाएं की जा रही हैं।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जाना था हालचाल
बता दें कि गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेता और कार्यकर्ता शीघ्र उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। रघुवर दास ने भी हेमंत सोरेन को फोन कर उनके पिता शिबू सोरेन की जानकारी ली है। शिबू सोरेन के बीमार होने के बाद से सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, विधायक बसंत सोरेन लगातार दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed