फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Shibu Soren Death: Most schools in Ranchi will remain closed on August 5, tributes paid in government offices

शिबू सोरेन निधन: रांची के अधिकतर स्कूल पांच अगस्त को रहेंगे बंद, सरकारी कार्यालयों में दी गई श्रद्धांजलि

Mon, 04 Aug 2025 06:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 04 Aug 2025 06:33 PM IST
सार

Shibu Soren Death: राज्य सरकार ने शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, विद्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही, किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक या सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
Shibu Soren Death: Most schools in Ranchi will remain closed on August 5, tributes paid in government offices
श्रद्धांजलि अर्पित करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समाज के महानायक शिबू सोरेन के निधन के शोक में राजधानी रांची के अधिकांश स्कूलों ने पांच अगस्त को अवकाश घोषित किया है। कई स्कूलों में जैसे ही उनके निधन की सूचना मिली, कक्षाएं स्थगित कर दी गईं और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

विज्ञापन

राज्य सरकार ने शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, विद्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही, किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक या सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन


पढ़ें: नेमरा के लोगों को थी गुरुजी के स्वस्थ होकर लौटने की उम्मीद, लेकिन लौट आई दुखद खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रांची सहित कई जिलों के डीसी कार्यालयों में शोक सभाएं आयोजित की गईं। रांची समाहरणालय में वरीय पदाधिकारियों और कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की। शिबू सोरेन की राजनीतिक और सामाजिक विरासत झारखंड के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed